IND vs PAK: भारत की ओपनिंग जोड़ी ही उड़ा देगी पाकिस्तान के परखचे, मेलबर्न में चौके-छक्कों में करते दिखेगी डील

By Twinkle Chaturvedi On October 23rd, 2022
IND vs PAK: भारत की ओपनिंग जोड़ी ही उड़ा देगी पाकिस्तान के परखचे, मेलबर्न में चौके-छक्कों में करते दिखेगी डील

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  आपस में दोपहर 1ः30 बजे से टकराती दिखेगी। भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था तब से लेकर अब तक भारत एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई हैं, इस बार जब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी तो पहले दिन से उनकी मंशा ट्रॉफी को जीतने की रहने वाली हैं।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से शिकस्त दी थी। पाक ने हाल ही में हुए एशिया कप में भारत को 5 विकटों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की टीम पलटवार करते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराकर नंबर-1 का ताज सजाए हुए हैं। पाक के खिलाफ जीत में भारत की ओपनिंग जोड़ी सबसे अहम किरदार अदा करने वाली हैं-

रोहित शर्मा और केएल राहुल का दिखेगा जलवा

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल ही भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते दिखाई देंगे। रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी की भारत के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ओपन करते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा भारत के संकटमोचक बनकर सामने खड़े रहते हैं। केएल राहुल जिनके फॉर्म की चर्चा वर्ल्ड कप से पहले लगातार होती हुई नजर आ रही थी।

आस्ट्रेलिया पहुंचते ही दो वॉर्मअप मैचो में उन्होने दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं जिससे फैंस की चिंता खत्म होते हुए दिखी हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल (KL RAHUL) की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शानदार जलवा दिखाया था। दोनों ही बल्लेबाज एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाक के खिलाफ चौके-छक्कों में ही डील करते हुए नजर आ रहे थे।

राहुल ने उस मैच में 20 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 और रोहित शर्मा ने 16 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए थे। दोनों के बीच 54 रनों की साझेदारी हमने देखी थी। इस बार मैदान अलग होगा लेकिन ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग एनकाऊंटर में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version