IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान टीम की कब्र खोद रहे ये भारतीय खिलाड़ी, साबित होगें भारत के सबसे बड़े मैच विनर

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) दोनों टीमें एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है और सुपर-4 की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया (Team India) ने पाक को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से की थी और इसके बाद भारत ने हांगकांग को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई तो वहीं, पाकिस्तान ने भी हांगकांग को हराकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की की है।
अब रविवार यानी 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक बार फिर हाई वोल्टेज मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया, पाकिस्तान को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी और कोशिश करेगी कि इस बार भी वो पाक को पटखनी दे।
इस बार मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है। इस महामुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें रहने वाली हैं। ऐसे में आज हम इस लेक में आपको बताएँगे कि टीम इंडिया (Team India) का वो कौन सा खिलाड़ी पाक के खिलाफ साबित होने वाला है सबसे बड़ा मैच विनर, तो आइये जानते है।
पाकिस्तान के नाक में दम करेगा ये भारतीय खिलाड़ी
एशिया कप (Asia Cup) के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को 5 विकेट से हरा दिया था। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल दुबई की विकेट पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। उनके गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत को हमेशा बैकफुट पर रहा। इसके बाद भी टीम इंडिया ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
इस जीत में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सबसे बड़ी हीरो रहे। उन्होंने 19वें और 20वें ओवर में 4 बाउंड्री लगाकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। इस बड़े मैच जिस तरह से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भारत को जीत दिलाई इससे साबित होता है कि उनमे कितना आत्मविश्वास बढ़ गया होगा।
ऐसे में अब दोबारा पाकिस्तान को हारने में टीम इंडिया का ये हरफनमौला खिलाडी सबसे बड़ा मैच विनर साबित हो सकता है इसमें कोई दोराय नहीं है। गौर करने वाली बात है कि हार्दिक के इस घातक प्रदर्शन से पाकिस्तान को भी डर सताने लगा है। ऐसे में हार्दिक और टीम इंडिया पाकिस्तान के इस कमज़ोरी का फायदा उठाने से नहीं चूकेंगे।
हांगकांग के खिलाफ हार्दिक पांड्या को दिया गया आराम
भारत ने हांगकांग के खिलाफ हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आराम दिया था। उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Risabh Pant) को शामिल किया था। इस आराम का मतलब साफ़ था कि हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया बहुत ही चतुराई से इस्तेमाल कर रही है।
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद हांगकांग जैसी छोटी टीम के खिलाफ हार्दिक पंड्या को इसलिए आराम दिया कि वह कही चोटिल न हो जाये इस वजह से हार्दिक को सिर्फ बड़े टीमों के खिलाफ उतरा जा रहा है। ऐसे में हार्दिक ने इस आराम का भरपूर फायदा उठाया होगा और पाकिस्तान को फिर से अपनी जाल में फ़साने की राणनीति पहले मैच की तरह इस मैच के लिए भी ज़रूर बनाई होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक को मिला शानदार ईनाम
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को एशिया कप (Asia Cup 2022) के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन का इनाम मिला है। वो आईसीसी की ताजा जारी ऑलराउंडर की रैंकिंग में 5वें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने 8 स्थान की छलांग लगाई है। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने के साथ बल्लेबाजी भी की थी।
उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। हार्दिक ने महज 17 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए थे। इससे पहले, उन्होंने 25 रन देकर 3 विकेट भी लिए थे। हार्दिक ने मैच में मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह को आउट किया था।
Tags: एशिया कप 2022, भारत और पाकिस्तान, मैच विनर, हार्दिक पंड्या,