IND vs PAK: भारत कोई जिम्बाब्वे नहीं हैं वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज़, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सस्ते में लौटे पवेलियन, देखें VIDEO
IND vs PAK: भारत कोई जिम्बाब्वे नहीं हैं वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज़, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सस्ते में लौटे पवेलियन, देखें VIDEO

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान को पहला झटका कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के रूप में लगा। बता दें कि इस महामुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बाबर आजम सिर्फ 10 रन बनाकर हुए आउट

आज यानि 28 अगस्त की रात को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ने वाले महासंग्राम का गवाह बन रहा है। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दूसरे ही मैच में पड़ोसी मुल्क आमने-सामने हैं। ऐसे में दुनियाभर के तमाम क्रिकेट फैंस की नजरें भारत-पाक की भिड़ंत पर टिकी हुई है।

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। जहां भुवनेश्वर कुमार ने पारी के तीसरे ही ओवर में बाबर आजम (Babar Azam) को चलता कर दिया है।

पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने बाबर आजम (Babar Azam) के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल किया। जिस पर बाबर ने एक बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क ठीक तरीके से नहीं हो पाया और गेंद हवा में खड़ी होकर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खड़े अर्शदीप सिंह के हाथों में चली गई।

यहाँ देखें वीडियो

IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

 

India Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

Pakistan Playing XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।