IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान देगी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर, कप्तान बाबर आजम उतारेंगे अपने इस प्लेइंग-XI को मैदान में

एशिया कप 2022 के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।
एक तरफ जहां भारतीय टीम पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी। ऐसे में आइए जानते है इस हाइवोल्टेज भिड़ंत में पाकिस्तान की प्लेइंग-XI क्या हो सकती है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने की पुष्टि

भारत और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होंगी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पुष्टि कर चुके हैं कि हसन अली भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजी होगी, क्योंकि टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बाद वसीम जूनियर बाहर हो गए हैं।
खैर, इनके रिप्लेसमेंट टीम में आ गए हैं लेकिन पाकिस्तान को अपनी प्लानिंग में बदलाव करना पड़ा। पाकिस्तान ने पिछले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था लेकिन पाकिस्तान जानती है कि भारतीय टीम कितनी स्ट्रांग है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल के बाद मिडिल आर्डर में हार्दिक, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज भारतीय टीम में हैं। बाबर आजम (Babar Azam on Hasan Ali) पुष्टि कर चुके हैं कि रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हसन अली भारत के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे।
आखिरी सांस तक जीतने का जज्बा रखती है पाकिस्तान

बाबर आजम (Babar Azam) की ग्रीन आर्मी भी इस वक्त विरोधी टीम को धूल चटाती हुई नजर आ रही है। जब आखिरी बार पाकिस्तान टीम ने भारत (IND vs PAK) को मात दी थी तब टीम के कप्तान बाबर आजम ही थे। वह कप्तान के तौर पर तो अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे हैं, साथ ही वह बल्ले से भी टीम की जीत में अहम योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस साल अब तक के खेले गए मुकाबलों में उन्होंने अपने बल्ले से विरोधी टीम के गेंदबाजी इकाई को धवस्त किया है। इनके अलावा टीम के पास मोहम्मद रिजवान, इफतीखार अहमद, मोहम्मद नवाज़ जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं, फखार जमान भारतीय टीम की जीत के राह कांटा बन सकते हैं। ये एक ऐसा बल्लेबाज है जो अगर क्रीज़ पर टिक जाए तो दुश्मन टीम के गेंदबाजों की कमर तोड़ने का दम रखते हैं। ये बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देते हैं।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

Pakistan Playing XI (संभावित): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान, बाबर आजम, संभावित प्लेइंग-XI,