विराट कोहलीः एशिया कप (Asia Cup 2022) शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस महामुकाबले से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने बाबर आज़म (Babar Azam) से मुलाकात की।
दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने वाले 2022 एशिया कप के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच गई है। इस बीच टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई प्लेयर्स से मिले। इस दौरान किंग कोहली (Virat Kohli) बाबर (Babar Azam) से मिले और हाथ मिलाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत-पाक मैच से पहले बाबर आज़म से मिले विराट कोहली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अभ्यास शेड्यूल दुबई में आज 5:30 बजे से 7:30 बजे तक था। भारतीय टीम ने 7:30 बजे (IST) से अभ्यास किया। इससे पहले अफगानिस्तान टीम के अभ्यास का शेड्यूल था। विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) जब टकराए तो दोनों ने पहले हाथ मिलाया और फिर बात की। दोनों को मैदान के बीच प्रतिस्पर्धा होती है लेकिन ये दोनों दिग्गज जब भी मैदान पर मिले तो एक दोस्त की तरह ही मिले।
भारत पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई में दोनों टीमें बुधवार से अभ्यास शुरू कर चुकी है। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्लेयर्स भी आपस में मिले, बाबर आजम अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) के गले मिलते हुए नजर आए।
View this post on Instagram
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने कहा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘गेम प्लान’ शो में कहा कि,
“इंग्लैंड में जो हुआ वह एक अलग बात थी, मैंने अपने शॉट चयन में सुधार किया है। अब, मुझे बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं दिख रही है।”
भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने लंबे समय से खराब फॉर्म में होने के इस चरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इसने खेल के साथ-साथ जीवन में भी सुधार किया है। उन्होंने कहा कि,
“मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं और आप अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इतनी दूर तक नहीं चल सकते हैं, जब आप परिस्थितियों और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और विभिन्न प्रकार की गेंदबाजी का मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखते हैं। जब तक मैं अच्छा करने की सोचूंगा, तो मुझे पता है कि उतार-चढ़ाव आएंगे और जब मैं इस चरण से बाहर आऊंगां, तो मुझे पता है कि मैं कितना सुसंगत हो सकता हूं। मेरे अनुभव मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।”
India vs Pakistan 2022 Live: मैच का शेड्यूल

तारीख – 28 अगस्त, 2022 (रविवार)
टॉस समय – 7:00 pm IST बजे
मैच शुरू – 7:30 pm IST बजे
स्थान – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
