IND vs PAK: नाख़ून चबाने वाले मैच में पाकिस्तान ने लिया बदला, अर्शदीप की गलती से 10 साल बाद पाक ने एशिया कप में भारत को हराया

By Akash Ranjan On September 4th, 2022

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 का आज दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की, और विराट कोहली की अर्धशतक की वजह से 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया.

भारतीय टीम की पारी – 181/7

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लोकेश राहुल (KL Rahul) ने भारतीय पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में अटैकिंग बल्लेबाजी शुरू की और बता दिया कि टीम किस सोच के साथ उतरी है। रोहित शर्मा ने पहले ओवर में दो हवाई शॉट्स लगाए, पहले उन्हें एक बाउंस चौका मिला और दूसरी गेंद पर शानदार छक्का। रोहित के साथ लोकेश राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी करने के बजाय आक्रामक शॉट्स लगाए।

राहुल रोहित की ओपनिंग जोड़ी ने पांचवे ओवर में अर्धशतकीय पारी पूरी की। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जब बड़ा शॉट लगाते हुए रोहित कैच आउट हुए। रोहित ने 16 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए. भारत ने पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुक्सान पर 62 रन बनाए। पॉवरप्ले खत्म होने के बाद पहली गेंद पर राहुल को शादाब खान ने आउट किया। लोकेश राहुल ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए।

विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये एशिया कप 2022 में कोहली का लगातार दूसरा अर्धशतक है। अंतिम ओवरों में दो रन लेते हुए कोहली रन आउट हुए। कोहली 44 गेंदों में 60 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 चौके ओर 1 छक्का लगाया।

सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने आते ही तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को चौथा झटका लगा, वह 10वें ओवर में कैच आउट हुए। यादव ने 13 रन बनाए। ऋषभ पंत के रूप में भारत को चौथा झटका लगा, वह 14 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर कैच आउट हुए।

पंत के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए, जो बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। हसनैन की गेंद पर पांड्या ने सिर्फ डिफेंस किया, गेंद में उछाल था और बल्ले से लगकर गेंद ऊंचा उठ गई जिस पर मोहम्मद नवाज ने अच्छा कैच पकड़ा।

पाकिस्तान पारी, 19.5 में 182 रन

मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने शुरुआत में अच्छे शॉट्स लगाए पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद थी कि ये जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाबर आजम तीसरे ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। बाबर आजम ने 14 रन बनाए।

पहले विकेट के बाद मोहम्मद रिजवान ने फखर जमन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अच्छी बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर 44 रन बनाए। नौवें ओवर में 63 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने फखर जमान को विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

फखर 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 67 रन रहे। 18 ओवर में पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 156 रन बनाये। पाकिस्तान को 6 गेंदों में 7 रन चाहिए थे, जो खुशदिल शाह और आसिफ अली ने बना कर मैच जीत लिया।

Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और पाकिस्तान,
Exit mobile version