IND vs PAK के बीच होने वाला हैं शानदार एशिया कप का फाइनल, एक दशक बाद एशिया की बादशाहत के लिए होगी जंग

By Sameeksha dixit On July 23rd, 2023
IND vs PAK

IND vs PAK: वैसे तो 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार एशिया कप खेला जाएगा. एशिया कप की शुरुवात 30 अगस्त से होने जा रही है. भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही हॉट माना जाता है. बता दें की, इस बार का एशिया कप तो और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है. इसके पीछे का कारण है आगामी वर्ल्ड कप. वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा इसलिए भारत के परिपेक्ष से इस बार का एशिया कप बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है. आइए आपको बताते हैं की कैसे टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला है फाइनल.

IND vs PAK का फाइनल देखने के लिए दर्शक हैं बेहद उतुस्क, सोशल मीडिया पर भी आई बाढ़

मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों वैसे तो इमर्जिंग एशिया कप चल रहा है. फाइनल तक का रास्ता टीम इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK) दोनों ही तय कर चुके हैं. इस बार का इमर्जिंग एशिया कप भी बेहद ही शानदार रहा है.

फाइनल में दो दिग्गज टीमें आपस में भिड़ेंगी. भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही सुर्ख़ियों में छाया रहता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. बता दें की, 2023 इमर्जिंग एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया.

टीम इंडिया ने इस टीम के साथ खेला था सेमी फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में पाकिस्तान-ए (IND vs PAK) की टीम ने आसानी से जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमी फाइनल मैच खेला गया था. इस मैच में भारत ने ही जीत हासिल की.

बता दें की, भारतीय टीम पहले खेलने के बाद 49.1 ओवर में सिर्फ 211 रनों पर सिमट गई थी. दूसरी टीम सिर्फ 70 रन ही अपने खाते में जोड़ पाई थी. भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और अंत में 51 रनों से मैच जीत लिया.

 

ये भी पढ़ें: Women’s Emerging Asia Cup में भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को दी पटखनी, 31 रनों से हराकर एशिया कप 2023 पर जमाया Team India ने कब्जा

Tags: इंडिया-पाकिस्तान, इमर्जिंग एशिया कप,