IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने छोड़ा लड्डू कैच, कप्तान रोहित शर्मा हुए गुस्से से लाल, देखें VIDEO

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में आखरी गेंद तक जीत के लिए दोनों ही टीमों के बीच कड़ी जंग देखने को मिली लेकिन अंत में सफलता पाकिस्तान के हाथों में मिली। पाकिस्तान ने मैच को 5 विकेट से जीत लिया। भारत की इस हार का जिम्मेदार पूरी टीम नहीं सिर्फ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) रहे है
जिन्होंने रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) की गेंद पर सिर्फ एक कैच नहीं बल्कि मैच ही ड्राप कर दिया। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टमाटर की तरह लाल हो गए। इसके एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अर्शदीप सिंह ने टकपाया था लड्डू कैच

मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और नवाज (Mohammad Nawaz) की तूफानी बल्लेबाज़ी के बाद भुवी ने विकेट चटका कर मैच में वापसी करवाई लेकिन रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) के आखरी ओवर में नए बल्लेबाज़ आसिफ अली (Asif Ali) ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बल्ला घुमाया लेकिन गेंद बल्ले पर बीच में ना लग कर किनारे पर लगी.
स्लॉग स्वीप करना आसिफ अली को भारी पड़ जाता लेकिन शोर्ट थर्ड मैन पर खड़े अर्शदीप (Arshdeep Singh) ने एक बेहद ही आसान सा कैच छोड़ दिया। कैच छोड़ने के बाद कप्तान रोहित शर्मा टमाटर की तरह लाल हो गए और मैदान पर अपनी भावनाये रोक नहीं पाए।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1566480644049235968?s=20&t=C1IcRSYnbTm5eFPNciWO-w
ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 का आज दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की, और विराट कोहली की अर्धशतक की वजह से 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.5 में 182 रन बना कर मैच जीत लिया।
Tags: अर्शदीप सिंह, भारत और पाकिस्तान, रोहित शर्मा,