IND vs NZ : सूर्या ने ली सेल्फी तो अर्शदीप ने फैंस के साथ किया भंगड़ा, न्यूजीलैंड को हराने के बाद इस तरह से टीम इंडिया ने मनाया जश्न, देखें VIDEO

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड (Bay Oval Stadium) में भारत और कीवी टीम के बीच आज यानी रविवार 20 नवंबर को दूसरा टी20 (IND vs NZ 2nd T20) मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जहां भारत की अच्छी शुरुआत नहीं रही।

लेकिन सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के तूफानी शतक के बाद भारतीय गेंदबाज़ के शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने दूसरा टी20 मैच 65 रनो से अपने नाम कर लिया। वही इस जीत के बाद भारतीय खिलाडियों को मैदान पर ही अपने अपने स्टाइल में जश्न मनाते हुए देखा गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में ऐसी है प्लेइंग-11

टीम इंडिया ने इस तरह से मनाया जीत का जश्न

दरअसल, हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कीवी टीम (NZ vs IND) को दूसरे टी20 मुकाबले में 65 रनों से मात दी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ा। वो टीम इंडिया की जीत की अहम कड़ी साबित हुए।

वहीं, भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, कीवी टीम का आखिरी विकेट गिरते ही अर्शदीप सिंह ने दर्शकों के सामने भांगड़ा स्टाइल में जीत का जश्न मनाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव साथी खिलाड़ियों को गले लगाते दिखे।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/binu02476472/status/1594283899546312704?s=20&t=4bMJ-SAhc0vgK5zk_xvvLQ

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team`) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार 20 नवंबर को बे ओवल क्रिकेट ग्राउडं पर खेला गया। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के कारण इस सीरीज का कोई निर्णय निकलने के लिए यह मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाना ज़रूरी था। वही इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से टीम इंडिया ने इस मैच को 65 रनो से जीत लिया है।