IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम को मिली शर्मनाक हार, मिताली और मंधाना ने बड़ी गलती

By Aditya tiwari On March 10th, 2022
स्मृति मंधाना

महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरूआत की थी. जिसके बाद आज मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद ही न्यूजीलैंड ने अच्छा प्रदर्शन करके 50 ओवरों में 260 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम नहीं कर पाई और 62 रनों से बेहद शर्मनाक अंदाज में मैच हार गई. मिताली राज (MITHALI RAJ) और स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) की गलती टीम पर भारी पड़ गई.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया था 261 रनों का लक्ष्य

INDIAN WOMEN TEAM

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी सूजी बेट्स (SUZIE BATES) मात्र 5 रन ही बना सकी. वहीं दूसरी सलामी बल्लेबाज और कप्तान सोफी डिवाइन ने 35 रनों की आक्रामक पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाली अमेलिया केर (AMELIA KERR) ने भी 50 रनों के बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली. अनुभवी बल्लेबाज एमी सेट्रथवेट (AMY SATTERTHWAITE) ने जिसके बाद 75 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर डाल दिया.

मेडी ग्रीन (MADDY GREEN) ने इस बीच 27 रन तो वहीं हेली जानसेन HAYLEY JENSEN) ने भी 41 रन बनाए. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाने के बाद भी 260 रन बना दिया. भारत के लिए झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) और दीप्ति शर्मा ने 1-1  विकेट अपने नाम किया. जबकि राजश्वेरी गायकवाड़ ने 2 विकेट हासिल किए. पूजा वस्त्राकार (POOJA VASTRAKATAR) ने सबसे ज्यादा प्रभावित करते हुए 4 बड़े विकेट लिए.

स्मृति मंधाना की गलती से हारी भारतीय टीम

MITHALI RAJ

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की शुरूआत बेहद खराब रही. कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सका. अनुभवी स्मृति मंधाना 21 गेंद खेलकर मात्र 6 रन बना सकी. जबकि कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) ने भी 31 रन 56 गेंदे खेलकर बनाया. यास्तिका भाटिया जहाँ 28 रन बनाने के लिए 59 गेंदे खेल गई.

दीप्ति शर्मा भी 5 रन ही जोड़ सकी. हरमनप्रीत सिंह ने 71 रन बनाकर लड़ाई लड़ी, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी. जिसके कारण ही भारतीय टीम को 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी. स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) और मिताली की धीमी पारियो ने टीम का मैच हरा दिया.

Tags: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत सिंह,