IND vs NZ: बल्लेबाज़ी के बाद विकेटकीपिंग में भी ऋषभ पंत हुए फ़्लॉप, मोटापे की वजह से 1 इंच भी कूद कर नहीं लपक पाए कैच! वायरल हुआ VIDEO

By Akash Ranjan On November 25th, 2022
ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ और मौजूदा दौरे पर टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का फ्लॉप शो बीते कुछ महीनो से जारी है। वहीं भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) डेब्यू मैच में 2 विकेट अपने नाम किए।

उन्होंने इस मैच में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। जबकि दूसरी ओर इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी खराब बल्लेबाजी के बाद साधारण फिल्डिंग करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की गलती के कारण 7 विकेट से हारा भारत, टॉम लॉथम के आगे मजबूर भारतीय गेंदबाज

ऋषभ पंत का बल्लेबाज़ी के बाद कीपिंग में फ्लॉप शो

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने बढ़ते वजन के चलते आलोचकों के निशाने पर बने रहते हैं, क्योंकि उन्हें विकेट के पीछे खराब फिल्डिंग और विकेटकीपिंग करते हुए देखा जाता है। पंत अपनी गलतियों की सीखने के वजाए लगातार गलतियां करते चले जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा उमरान मलिक के ओवर में देखने को मिला।

हुआ कुछ यूं था कि उमरान मलिक की रफ्तार भरी छोटी गेंद का डिफेंड करने के चक्कर में विलियमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लगता है और गेंद पहले स्लिप के नजदीक जाती है। ऋषभ पंत गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगातकर पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। जिसके बाद गेंद विकेट के पीछे 4 रन के लिए चली जाती है।

अगर विकेटकीपर ऋषभ पंत थोड़े से मुस्तैद होते और फुर्ती दिखाते तो विलियमसन को 24 रन बनाकर पवेलियन लौट सकते थे। अगर ऐसा होता तो टीम इंडिया मैच में कम बैक कर सकती थी। लेकिन पंत की गलती की वजह से उन्हें जीवनदान मिल जाता है।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/rishabh2209420/status/1596040089737756674?s=20&t=qhb7WyHaSq31RVlopm1eoA

ऐसा रहा मैच का हाल, 7 विकेट से हारी टीम इंडिया

भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टी20 सीरीज के बाद आज यानी 25 नवंबर शुक्रवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ हो चूका है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ईडन पार्क (Eden Park Stadium) स्टेडियम में सुबह 7 बजे से खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह वनडे डेब्यू किया।

वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 47.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना कर इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आएगी हो चली है।

Tags: ऋषभ पंत, भारत और न्यूजीलैंड,