IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले धमाकेदार वॉर्मअप मुकाबले को फ्री में देख पाएंगे यहां, जानें पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On October 18th, 2022
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले धमाकेदार वॉर्मअप मुकाबले को फ्री में देख पाएंगे यहां, जानें पूरी जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में इस वक्त वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं भारत 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के साथ गाबा (GABA) में वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। न्यूजीलैंड ने अपना पहला वॉर्मअप मैच साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से 9 विकटों से हारा था वहीं भारत आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से 6 रनों से जीत कर आ रही हैं।

दोनों ही टीमों के लिए यह वॉर्मअप मैच बेहद अहम हैं दोनों की ही मंशा यहां से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और तैयारी के साथ जाना चाहेगी। आइए हम आपको बताते हैं कि आप भारत और न्यूजीलैंड के होने वाले इस वॉर्मअप मुकाबले को कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे।

भारत करेगी न्यूजीलैंड पर पलटवार

भारत (INDIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दो अलग-अलग ग्रुपों में हैं। भारत और न्यूजीलैंड जब पिछले बार टी20 वर्ल्ड कप 2021 में आपस में टकराई थी तब न्यूजीलैंड ने इंडिया को 8 विकटों से हराया था। भारत तो इस हार से टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी वहीं न्यूजीलैंड ने अपने आगे के मुकाबलों में जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई थी।

लेकिन न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड इस वक्त ग्रुप स्टेज में तो टकराती हुई नजर आएगी। लेकिन दोनों को हम सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में देखने की उम्मीद कर सकते हैं। टीम इंडिया पिछले वर्ल्ड कप की हार को याद रखते हुए न्यूजीलैंड पर पलटवार करते हुए नजर आएगी। देखना दिलचस्प होगा कि गाबा के मैदान में 19 अक्टूबर को किसका राज चलेगा।

कब और कहां खेला जाएगा इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्मअप मैच

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वॉर्मअप मुकाबला 19 अक्टूबर को गाबा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं वॉर्मअप मैच का लाइव टेलीकास्ट

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्मअप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स-1 नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं वॉर्मअप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

इंडिया और न्यूजीलैंड के वॉर्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड टीम- फिन एलन, मार्टिन गप्टिल, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चेपमेन, माइकल ब्रेसवेल, मिचल सैंटनर, एडम मिलने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्गुयस्न, टिम साऊदी।

Tags: केन विलियम्सन, भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,