IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हारने के बाद नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें कब, कहां और FREE में कैसे देखें LIVE मैच

By Akash Ranjan On October 27th, 2022
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हारने के बाद नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें कब, कहां और FREE में कैसे देखें LIVE मैच

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान पर बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद, टीम इंडिया (Team India) सिडनी (Sydney) सोमवार को पहुंची थी। अब वो अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबले में नीदरलैंड (IND vs NED) से भिड़ेगी। अपने पहले मुकाबले में एक करीबी जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। सुपर-12 का यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने मेलबर्न में खेले गए अपने मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 4 विकेट से हराया। इस मुकाबले में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 53 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। वहीं, नीदरलैंड्स को सुपर-12 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 9 रन से हार का सामना करना है। ऐसे आइये जानते है दोनों टीमों के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कब होगी भिड़ंत ?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (27 अक्टूबर) को आमने सामने होंगी।

भारत ओर नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा ?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12:00 बजे होगा।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

IND vs NED : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल / रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड संभावित प्लेइंग 11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स, रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे/शरीज़ अहमद, लोगान वैन बीकी, टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारत और नीदरलैंड्स, लाइव स्ट्रीमिंग,