IND vs NED: केएल राहुल हुए रोहित शर्मा की गलती का शिकार, नॉट आउट होते हुए भी लौटना पड़ा पवेलियन, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On October 27th, 2022
IND vs NED: केएल राहुल हुए रोहित शर्मा की गलती का शिकार, नॉट आउट होते हुए भी लौटना पड़ा पवेलियन, देखें VIDEO

भारत और नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) के बीच टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) में सुपर 12 का एक रोचक मुकाबला आज यानी 27 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया (TEAM INDIA) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

इस मैच में भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। हालांकि केएल अंपायर के एक गलत डिसिशन का शिकार हो गए। जिसके चलते उन्हें (KL Rahul) नॉट आउट होकर भी मैदान से बाहर जाना पड़ा। जिसमें कप्तान रोहित ने भी अहम भूमिका निभाई।

नीदरलैंड्स के खिलाफ नॉट आउट थे केएल राहुल

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज़ करने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल आए थे। ऐसे में टीम इंडिया की पारी का तीसरा ओवर पॉल वान मीकेरेन डाल रहे थे। जिनके ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल स्ट्राइक पर थे।

वहीं राहुल उस गेंद पर गति से पूरी तरह से चकमा खा गए और गेंद सीधा उनके पैड्स पर जाकर लगी। ऐसे में पॉल वान मीकेरेन समेत पूरी नीदरलैंड्स टीम ने अपील की। जिसके चलते अम्पायर ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि देखते ही लग रहा था कि गेंद स्टंप्स से बाहर जा रही है। लेकिन इसके बावजूद अम्पायर ने उन्हें आउट करार दिया।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/FaizKha20207684/status/1585536400077701125?s=20&t=Bu5rkrTRX9L1M65E3F8MPg

केएल राहुल हुए रोहित शर्मा की गलती का शिकार

आपको बता दें कि मैदानी अंपायर के गलत फैसले के बाद केएल राहुल (KL Rahul) नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े अपने कप्तान रोहित शर्मा से रिव्यू लेने या ना लेने के मामले में चर्चा करने गए। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच चर्चा हुई। लेकिन रोहित ने उन्हें डीआरएस लेने से मना कर दिया। लेकिन केएल राहुल को देखकर लग रहा था कि वह डीआरएस लेना चाहते हैं मगर रोहित के मना करने के बाद वह ऐसा नहीं कर पाए।

जिसके चलते वह खराब अंपायरिंग और कप्तान के गलत फैसले के चलते नॉट आउट होने के बावजूद भी मैदान से बाहर चले गए। ग़ौरतलब है कि जब केएल राहुल की विकेट का रीप्ले देखा गया, तो साफ देखा जा सकता था कि गेंद स्टंप्स को छोड़ते हुए बाहर जा रही थी। ऐसे में अब इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्डकप 2022, टीम इंडिया, भारत और नीदरलैंड्स, रोहित शर्मा,