IND vs LEC: विराट कोहली ने दिए टिप्स और अगले ही गेंद पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, देखें वायरल VIDEO

By Akash Ranjan On June 24th, 2022
IND vs LEC: विराट कोहली ने दिए टिप्स और अगले ही गेंद पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, देखें वायरल VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Team) ग्रेस रोड में लीसेस्टर (Leicestershire) के साथ चार दिवसीय अभ्यास टेस्ट मैच खेल रही है। जिसका एक दिन पूरा हो चुका है। इस अभ्यास टेस्ट मैच (Warm-up-Match) में भारतीय टीम ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए हैं, जिसमें किसी भी खिलाड़ी ने अभी तक शतक नहीं बनाया है।

वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 11 गेंद खेलने के बाद भी शून्य पर आउट हो गए थे। इस गेंद से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को एक टिप दी, जिसके बाद खिलाड़ी ने श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। जानिए क्या है पूरी बात।

कोहली की टिप्स के बाद कृष्णा की बॉल पर आउट हुए अय्यर

दरअसल, भारतीय पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) को Leicestershire के लिए खेल रहे भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) के साथ बात करते देखा गया, इस दौरान Leicestershire के लिए खेल रहे 4 और भारतीय खिलाड़ी भी साथ थे। इस वीडियो में साफ देखा देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को बॉलिंग टिप्स दे रहे हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) के बॉलिंग टिप्स (Bowling Tips) के बाद अगली बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को आउट कर दिया।

बिना कोई रन बनाए आउट हुए श्रेयस अय्यर

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की गेंद को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कवर की दिशा में खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बैट के अंदरूनी किनारे से लगने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में चली गई। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की, जिसके बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को पवैलियन लौटना पड़ा। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए।

भारत के स्टार बल्लेबाज हुए फ्लॉप

अभ्यास मैच के पहले दिन की बात करें तो भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। हालांकि, बारिश और खराब मौसम के कारण पहले दिन 60.2 ओवर का ही खेल हो पाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन यह उसके पक्ष में नहीं रहा। टीम इंडिया (Indian Team) का शीर्षक्रम पूरी तरह से फेल रहा।

भारत की आधी टीम 100 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गई थी। केएस भरत (Srikar Bharat) को छोड़कर टीम का कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। भरत की 70 रन की नाबाद पारी की मदद से भारत ने पहले दिन 246/8 का स्कोर किया। भारत की तरफ से भरत (70*) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) (18*) रन बनाकर नाबाद हैं।

Tags: IND vs LEC, आउट श्रेयस, प्रसिद्ध कृष्णा, विराट कोहली,
Exit mobile version