IND vs IRE: भारत ने जीता टॉस आयरलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने बुलाया, इंडिया के लिए खेलने का इस खिलाड़ी का सपना हुआ पूरा

By Akash Ranjan On June 26th, 2022

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) आज यानी रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे है।

इस सीरीज में आईपीएल (IPL) 2022 के स्टार युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (Umran Malik) को मौका दिया गया है। सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने मलिक को डेब्यू कैप सौंपी। आइये जानते है पहले मुक़ाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या है।

भारत ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

उमरान मलिक को मिला डेब्यू का मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उमरान मलिक (Umran Malik) पहली बार टी20 सीरीज में चुने गए। हालांकि पांचों मैचों में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। आयरलैंड दौरा उमरान मलिक का पहला विदेशी दौरा है, और दूसरी इंटरनेशनल सीरीज है। पहले मैच में उमरान मलिक को डेब्यू कैप मिली, जो सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने सौंपी।

IND vs IRE: कैसा रहा मैदान का रिकॉर्ड?

डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में अब तक 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। यह 3,200 सीटों की क्षमता वाला एक छोटा सा मैदान है। भारत पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगा। डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट बताती है कि मैदान को लो स्कोरिंग वेन्यू का दर्जा प्राप्त है।

हर टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहती है और प्रतिद्वंद्वी को जितना संभव हो उतने काम स्कोर पर रोकना चाहती है। हालांकि पीछा करना भी आसान नहीं होगा। आयरिश 117 का पीछा करने में सक्षम नहीं थे जब उन्होंने 2021 में यहां जिम्बाब्वे का सामना किया था।

IND vs IRE: भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट/प्रसारण कहां

भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs IRE 1st T20 Live Streaming) देख सकते हैं। जियो टीवी आदि मोबाइल टीवी ऐप पर भी मैच लाइव देखा जा सकता है।

IND vs IRE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा , सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

आयरलैंड: एंड्र्यू बलबिरनि (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गेरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, स्टेफेन डोहेनी, एंडी मैकब्राइन, कर्टिस कैम्फर, मार्क एडेर, बैरी मैक्कार्टी, जोश लिटिल।

Tags: IND vs IRE, आयरलैंड, उमरान मलिक, टीम इंडिया,
Exit mobile version