IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत के इन 2 जांबाज़ खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका, इंतज़ार ख़त्म

By Akash Ranjan On June 26th, 2022
IND vs IRE: भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले आयरलैंड प्लेयर्स को एक मैच के मिलते है इतने पैसे, जानिए दोनों टीमों का अंतर

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 26 जून से दो टी-20 मैचों की सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी। इस सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इस लिस्ट में आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक (Umran Malik) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) हैं।

दरअसल इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच हुई टी-20 सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों को टीम में शामिल तो किया गया था लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं, टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) रविवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले में उमरान और अर्शदीप को मौका दे सकते हैं।

उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह मिलेगा डेब्यू का मौका

उमरान मलिक (Umran Malik) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आईपीएल (IPL) 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स (PKBS) की तरफ से खेले अर्शदीप जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बाद डेथ ओवर के दूसरे बेस्ट गेंदबाज रहे थे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले उमरान मलिक ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया और 22 विकेट भी झटके।

लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी दोनों गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचों मुकाबलों में अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि, वीवीएस लक्ष्मण के विचार राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से अलग हैं, जिस कारण कोच लक्ष्मण आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में होने वाली किसी भी तरह की इंजरी से बचना चाहते हैं।

उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को इस वज़ह से मिलेगा मौका

उमरान (Umran Malik) और अर्शदीप (Arshdeep Singh) का यह सपना आयरलैंड के खिलाफ पूरा हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि भारत को आयरलैंड दौरे के ठीक बाद इंग्लैंड से तीन वनडे और इतने ही टी20 की सीरीज खेलनी है। ऐसे में कोच लक्ष्मण (VVS Laxman) यह नहीं चाहेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ उतरने वाले टीम के अहम खिलाड़ी इस सीरीज में चोटिल हो जाएं।

ऐसे में हर्षल पटेल (Harshal Patel), आवेश खान (Avesh Khan) जैसे गेंदबाजों को आराम दिया जा सकता है और इनके स्थान पर उमरान और अर्शदीप खेल सकते हैं। हर्षल डेथ ओवर के अच्छे गेंदबाज हैं। वहीं, आवेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचों टी20 खेले थे। ऐसे में उनके वर्कलोड को मैनेज करना भी जरूरी है। आगे टी20 विश्व कप के अभियान में भी इन दोनों गेंदबाजों की अहम भूमिका हो सकती है। इसलिए उमरान और अर्शदीप के डेब्यू का इंतजार खत्म हो सकता है।

India Playing XI vs Ireland 1st T20:

ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन/राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), अवेश खान/अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल / रवि बिश्नोई।

Tags: IND vs IRE, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक,
Exit mobile version