IND vs IRE: शिखर धवन को भारत की B टीम के लायक भी नहीं समझा, राहुल द्रविड़ ने फोन कर बताया क्यों नहीं मिला मौका

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पिछले एक साल से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं। वहीं भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी शिखर को शामिल नहीं किया गया है। 26 जून से टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ 2 मैचों टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके बाद मंगलवार देर शाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो मैच को सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की एक टीम का गठन किया और इसका ऐलान कर दिया।
इस सीरीज से भी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम गायब है। वहीं हेड कोच राहुल द्रविड (Rahul Dravid) ने उन्हें फोन कर बताया कि टीम में क्यों शामिल नहीं किया गया।
अच्छा प्रदर्शन करने के बावज़ूद शिखर धवन को किया गया अनदेखा
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जोकि अपने अक्रामक खेल के कारण गब्बर कहे जाते हैं। उन्हे भारतीय टीम को दूसरी टीम जिसे टीम बी कहा जा सकता है। उसमे भी जगह नहीं दी गई है। शिखर धवन ने आईपीएल IPL में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। आईपीएल 2022 में 14 मैच में 460 रन बनाकर टॉप 5 बल्लेबाजों में रहें थे। जबकि शिखर धवन ने 2016 से किसी भी आईपीएल सीजन में 400 से कम रन नहीं बनाया है। फिर भी स्क्वाड में उन्हें स्थान क्यों नहीं मिला?
इसपर फैंस सवाल उठा रहे हैं। शिखर धवन को अंतिम बार 29 जुलाई 2021ए श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में देखा गया था। तब भी टीम बी में उन्हें कप्तान बनाकर श्रीलंका भेजा गया था। उनके सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद भी इसके बाद मौका नहीं मिला। खिलाड़ी में कई अहम मैच भारतीय टीम को जीतकर खुद को मैच विनर साबित किया है।
राहुल द्रविड़ ने फोन कर बताई वजह?
मीडिया रिपोर्ट में इस बात का हल्ला हो रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने फोन करके शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में ना लिए जाने के विषय में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने दो मैचों की इस सीरीज में आईपीएल में इतने रन बरसाने के बाद भी उनकी वापसी क्यों नहीं हुई है? इससे अवगत कराया है।
राहुल द्रविड़ ने शिखर धवन ने कहा कि टीम में इस समय युवा खिलाड़ियों को मौका देने के विषय में सोचा जा रहा है। ऐसा बताया गया है। आयरलैंड के खिलाफ 17 खिलाड़ियों की टीम पर नजर डालें तब देखेंगे कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की वापसी हुई है। राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) और संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम में जगज दी गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम स्क्वाड आयरलैंड के खिलाफ
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल , अवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
Tags: IND vs IRE, टीम इंडिया, राहुल द्रविड़, शिखर धवन,