IND vs IRE: प्लेयर ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल ने क्यों कहा, ”मैं बिल्कुल भी ठीक नहीं हूं, नहीं समझ पा रहा कि मैं स्पिनर हूं”

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) आज यानी रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होना था। लेकिन टॉस के बाद से बारिश का आना जाना लगा रहा जिस वज़ह मैच 2 घंटे देरी से स्टार्ट हुआ। लिहाजन मैच को 20 ओवर के बजाय 12 ओवर का कर दिया गया था।
भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर आयरलैंड के ख़िलाफ़ गेंबाज़ी करने का फ़ैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मेजबान टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाये। ज़वाब में उतरी टीम इंडिया (Team India) ने 10 वें ओवर में ही 3 विकेट खो कर 109 रन बना लिए। इस मैच में शानदार गेंदबाज़ी करने के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाज़ा गया।
युजवेंद्र चहल बने प्लेयर ऑफ द मैच
गौरतलब है कि इस मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 1 विकेट हासिल किया था। बावजूद इसके उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया क्योंकि उन्होंने 3 ओवर में 3.37 की इकोनॉमी के साथ 11 रन देते हुए 1 विकेट हासिल किये थे। इस मैच में चहल का प्रदर्शन बेहद ही शानदार था।
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर युजवेंद्र चहल ने क्या कहा?
भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बताया कि वो समझ नहीं पा रहे थे कि वो एक स्पिनर हैं। कंडीशन मुश्किल थी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि,
Tags: IND vs IRE, प्लेयर ऑफ़ द मैच, युजवेंद्र चहल,” मैं आज नहीं समझ पा रहा था कि मैं स्पिनर हूं, कंडीशन इतनी मुश्किल थी। कभी-कभी यह कठिन होता है लेकिन आपको हर परिस्थिति के अनुकूल होना पड़ता है। उन्होंने (हार्दिक) मुझे जो भी गेंदबाजी करनी है उसे करने की आजादी दी। मैं इस मौसम से बिल्कुल भी ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं, मैंने तो तीन स्वेटर पहन रखे हैं।”