IND vs IRE: हार्दिक पंड्या के कप्तान के रूप में पहले मैच बारिश बनी रोड़ा, इसलिए अब तक नहीं शुरू हुआ सीरीज का पहला टी-20 मैच

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला जा रहा हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर में भारत (INDIA) की कप्तानी के लिए तैयार हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं। पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और अब टॉस होते ही फिर से बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया हैं। भारत और आयरलैंड का मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू किया जाएगा।
बारिश के कारण देरी से शुरू होगा मैच
भारतीय टीम ने आज 26 जून से अपना आयरलैंड दौरा शुरू कर दिया हैं। आज पहला टी-20 डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं। पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई, भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। लेकिन टॉस के बाद से ही बारिश शुरू हुई जो अभी तक नहीं रूकी हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहला मैच देरी से शुरू होने वाला हैं।
भारत और आयरलैंड के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो, भारत ने आयरलैंड के खिलाफ तीन अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं, तीनों को भारत ने आसान अंतर से जीता है । 2009 विश्व T20 के दौरान नॉटिंघम में आठ विकेट, 2018 में मालाहाइड में दो मैचों की श्रृंखला के दौरान 76 रनों और 143 रनों से बारत ने मुकाबले अपने नाम किए हैं।
भारतीय स्टार उमरान मलिक खेलने वाले हैं डेब्यू मैच
भारतीय टीम की बात करें तो आज आईपीएल से स्टार बने भारतीय खिलाड़ी उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को भारतीय टीम में डेब्यू मैच खेलने का मौका मिलेगा। उमरान साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हिस्सा थे। लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अगले मैच में इन खिलाड़ियों के डेब्यू की भी उम्मीद फैंस कर रही हैं।
आयरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग -11
रितुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
Tags: आयरलैंड क्रिकेट टीम, उमरान मलिक, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,