IND vs IRE: भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीत का श्रेय इन 3 खिलाड़ियों को दिया, उमरान को दूसरा ओवर ना देने की भी बताई वज़ह

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) आज यानी रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होना था। लेकिन टॉस के बाद से बारिश का आना जाना लगा रहा जिस वज़ह मैच 2 घंटे देरी से स्टार्ट हुआ। लिहाजन मैच को 20 ओवर के बजाय 12 ओवर का कर दिया गया था।
भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर आयरलैंड के ख़िलाफ़ गेंबाज़ी करने का फ़ैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मेजबान टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाये। ज़वाब में उतरी टीम इंडिया (Team India) ने 10 वें ओवर में ही 3 विकेट खो कर 109 रन बना लिए। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
आयरलैंड के ख़िलाफ़ पहले मैच में जीत दर्ज़ करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बताया की सीरीज का शुरूआती मैच जीतना शानदार रहता है। इसके साथ इस मैच से भारत के लिए डेब्यू करने वाले उमरान मालिक पर कप्तान ने कहा कि,
” जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना अच्छा है। एक टीम के तौर पर हमारे लिए जीत के साथ शुरुआत करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे काफी खुश हैं। वह अपनी फ्रेंचाइजी (उमरान मलिक) के लिए शानदार रहे हैं। लेकिन मुझे लगा, उसके साथ बातचीत भी की, वह पुरानी गेंद के साथ ज्यादा सहज होगा। आयरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की, हमारे मुख्य गेंदबाजों के पास वापस जाना पड़ा। हो सकता है कि अगले गेम में उसके पास पूरा मौका हो। उनके द्वारा खेले गए कुछ शॉट बेहद शानदार थे।”
कप्तानी के तौर पर डेब्यू करते ही हार्दिक पांड्या ने रच दिए 2 बड़े इतिहास
दरअसल हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इससे पहले उन्होंने बतौर ऑलराउंडर ही भारत के लिए अपनी भूमिका निभाई था। लेकिन, रविवार (26 जून) को वो टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कप्तानी करने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं।
इतना ही नहीं हार्दिक (Hardik Pandya) पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत के लिए गेंदबाजी तो की ही है और विकेट भी हासिल किया है। आयरलैंड के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे पांड्या ने स्टर्लिंग को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने हुड्डा के हाथों कैच कराकर ये नया कीर्तिमान अपने नाम किया। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो पहले कप्तान बन गए हैं।
Tags: IND vs IRE, उमरान मलिक, हार्दिक पांड्या,