हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने करियर का शानदार आगाज किया है। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आयरलैंड (Ireland) को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आयरलैंड के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत के रिकार्ड को बचा कर रखा और अब 28 जून को सीरीज को क्लीन स्वीप पर जीत के लिए उतरेगी।
बीते 26 जून को खेला गया ये मैच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए बेहद खास मैच रहा, ना सिर्फ हार्दिक ने कैप्टन के तौर कर भारतीय क्रिकेट टीम में एक और नए आयाम पर कदम रखा बल्कि उनके हाथ वो रिकॉर्ड लगा है। जिसे विराट कोहली(Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी हासिल नहीं कर पाए हैं।
हार्दिक पांड्या ने किया ये रिकॉर्ड अपने नाम

26 जून 2022 को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 फॉर्मेट में आयरलैंड के खिलाफ मेजबान देश की राजधानी डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में कप्तानी में डेब्यू किया। इस मैच में हार्दिक को 7 विकेट से 16 गेंद शेष रहते जीत मिली। लेकिन इसी के साथ उनके व्यक्तिगत करियर में एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है। हार्दिक में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
जिसके बाद पारी का दूसरा ओवर खुद कप्तान हार्दिक ने डाला। हार्दिक पांड्या का ये ओवर 13 रन का था, लेकिन इसमें उन्हें एक विकेट भी मिल गया। उन्होंने आयरलैंड के खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) को आउट किया। जिसके बाद इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में हार्दिक पांड्या विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए है।
हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से जीता सबका दिल

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल (IPL) 2022 में की गई कप्तानी के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी करने का मौका मिला हैं। भले ही हार्दिक ने अपनी पहली जीत आयरलैंड जिसे मौजूदा दौर में कमजोर टीम में आंका जाता है, उसके खिताब जीत दर्ज की है। लेकिन इस जीत के उन्होंने मुश्किल कंडीशन और विदेशी धरती पर जीता है।
भारतीय टीम का पहले मैच में 100 प्रतिशत जीत वाले रिकॉर्ड के कारण पलड़ा भारी था। लेकिन बारिश ने इस मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली है। हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग भी की है।पांड्या ने 13 गेंद में 200 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए जिसमें एक चौका और तीन छक्के लगाए है। वहीं दो ओवर में गेंदबाजी करके 26 रन देकर एक विकेट भी लिया।

