IND vs IRE: हार्दिक पंड्या के कप्तान बनते ही 63 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं भारत

By Twinkle Chaturvedi On June 17th, 2022
IND vs IRE: हार्दिक पंड्या के कप्तान बनते ही 63 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं भारत

भारत (INDIA) जल्द ही साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। बीसीसीआई (BCCI) ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को कप्तान और भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली हैं। इस सीरीज में हार्दिक पंड्या के बतौर कप्तान उतरते ही 63 साल बाद फिर एक इतिहास दोहराया जाएगा।

2022 में भारत के पांचवें कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या

All-Round Hardik Pandya Leads Gujarat Titans to IPL 2022 Title in Debut Season

साल 2022 में भारत की कप्तानी 4 अलग-अलग कप्तानों ने की हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को भारत की कप्तानी सौंपी गई। वहीं अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL RAHUL)  को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन चोटिल हो जाने की वहज से वो सीरीज से बाहर हो गए।

केएल राहुल की जगह पर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भारत की कमान सौंपी गई। ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में मजबूती से वापसी करते हुए ऋषभ ने कप्तान के तौर पर एक बड़ी जीत हासिल की हैं।

26 जून से भारत आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। जिसमें रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत मौजूद नहीं रहेंगे। इसलिए इस सीरीज में नए कप्तान की नियुक्ति की गई हैं और वो हैं हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA)। इस तरह इस साल भारतीय टीम चार अलग-अलग कप्तानों के साथ नजर आई हैं।

साल 1959 में 5 खिलाड़ियों ने की थी भारत की कप्तानी

image

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA)आयरलैंड की सीरीज में भारत के पांचवे कप्तान होंगे। भारतीय टीम 63 साल बाद फिर से इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं। जब भारत साल 1959 में 5 अलग-अलग कप्तानों के साथ नजर आई थी। साल 1959 में टेस्ट प्रारूप चलता था। उस दौरान हेमू अधिकारी, दत्ता गायकवाड़, वीनू माकंड, गुलाबराय रामचंद और पंकज रॉय को पांच अलग-अलग बार भारत का कप्तान नियुक्त किया गया था।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रितुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल , आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

 

Tags: आयरलैंड दौरा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंडया,