IND vs HK: विराट कोहली ने बल्लेबाज़ी के बाद गेंदबाज़ी से भी लूट ली महफिल! आवेश खान से रहे किफ़ायती, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On September 1st, 2022
IND vs HK: विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बल्लेबाज़ी के बाद गेंदबाज़ी से भी लूट ली महफिल! आवेश खान से रहे किफ़ायती, देखें VIDEO

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को हॉन्‍ग कॉन्‍ग के खिलाफ अलग ही अवतार में नजर आए। विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में पहले तो बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया। विराट कोहली ने 59 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे। लंबे समय के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले किंग कोहली (Virat Kohli) इस मैच में गेंदबाजी करते हुए भी दिखे।

छह साल के लंबे अंतराल के बाद विराट ने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में गेंदबाजी की है। विराट ने छठे गेंदबाज की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्‍होंने एक ओवर डाला जिसमें छह रन दिए। यहां यह बता देना भी उचित होगा कि टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में विराट चार विकेट भी निकाल चुके हैं।

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ विराट कोहली ने लूट ली महफिल

विराट कोहली (Virat Kohli) हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बुधवार को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में गेंदबाजी के लिए भी उतरे। विराट कोहली ने लंबे समय बाद गेंदबाजी के लिए उतरकर सभी फैंस को चौंका दिया। कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग की पारी का 17वां ओवर फेंका था। विराट कोहली ने अपने इस ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए। हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में 13वीं बार की गेंदबाजी

आखिरी बार विराट कोहली (Virat Kohli) ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में साल 2016 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्‍होंने 1.4 ओवर डालकर 15 रन लुटा दिए थे। हालांकि एक विकेट निकालने में भी वो कामयाब रहे थे। इससे पहले उन्‍होंने साल 2013 में राजकोट में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान दो ओवर डाले थे। 101 मैचों के टी20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर में विराट ने आज 13वीं बार गेंदबाजी की।

ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (IND vs HK) में कप्तान निज़ाकत खान (Nizakat Khan) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और हांगकांग को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई।

Tags: गेंदबाजी, विराट कोहली, हॉन्ग कॉन्ग,