IND vs HK: विराट- सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी हांगकांग की टीम, 40 रनो से जीत कर भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में मारी धमाकेदार एंट्री

भारत और हांगकांग (IND vs HK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का चौथा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान निज़ाकत खान (Nizakat Khan) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और निज़ाकत खान आमने-सामने थे।
इस मैच (IND vs HK) में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और हांगकांग को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया।
ज़वाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी और भारत ने 40 रनो से मैच जीत लिया। भारत ने एशिया कप 2022 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर 4 में शामिल होने वाली दूसरी टीम बन गई है।
भारत ने 20 ओवर में बनाये 192 रन

भारत और हांगकांग (IND vs HK) के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया (Team India) को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में लगा जिन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। हांगकांग जैसी टीम के सामने उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 21 रन बनाकर आयुष शुक्ला का शिकार बन बैठे।
फिर इस मैच (IND vs HK) में भारत को दूसरा झटका केएल राहुल (KL Rahul) के रूप में लगा जो एक शानदार शुरुआत के बाद पवेलियन लौटे। राहुल ने इस मैच में 39 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद गजानफर ने उनका विकेट लिया।
कोहली-सूर्या ने मचाया धमाल

हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का बल्ला जमकर गरजा। इस मैच (IND vs HK) में विराट कोहली ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों का सामना किया और 1 चौका-3 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, इस मैच में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जमाया। सूर्या ने 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाए।
हांगकांग की पारी, 5 विकेट पर 152

कप्तान नजाकत खान और यासीम मुर्तजा (Yasim Murtaza) ने पारी की शुरुआत की। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने पहला ओवर डाला, लेकिन दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पहला विकेट दिलाया। अर्शदीप ने यासीम मुर्तजा (9) को आवेश खान (Avesh Khan) के हाथों कैच आउट कराया।
तीसरे नंबर पर अनुभवी बल्लेबाज बाबर हयात बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने शुरुआत में अटैकिंग बल्लेबाजी की। हॉन्गकॉन्ग को छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। अर्शदीप के ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल थी। इस पर हॉन्कॉन्ग को फ्री-हिट मिला। स्ट्राइक पर हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान थे।
उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला, जहां रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) खड़े थे। निजाकत जैसे ही रन लेने के लिए बाहर निकले, जडेजा ने डायरेक्ट हिट पर निजाकत को रन आउट किया। इस तरह हॉन्गकॉन्ग के कप्तान को विकेट गंवाना पड़ा। निजाकत 12 गेंदों में 10 रन बना सके।
तीसरे विकेट के लिए बाबर हयात (Babar Hayat) और किंचित शाह (Kinchit Shah) ने अच्छी साझेदारी की। बाबर ने 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, इसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। बाबर हयात को रविंद्र जडेजा ने आवेश खान के हाथों कैच आउट कराया। किंचित और एजाज खान के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई, एजाज 14 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हुए।
Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और हांगकांग,