IND vs HK: हांगकांग को रिमांड में लेने रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को बनाएंगे अपना ओपनिंग पॉर्टनर, होगी चौके-छक्कों की बरसात

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हांगकांग (HONGKONG) के साथ खेलने वाली हैं, हांगकांग ने क्वालिफायर जीतकर ग्रुप-ए में अपनी जगह बनाई हैं। भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भारतीय टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर नंबर-1 टी20 टीम होने का तमगा बरकरार रखा हैं। अब भारत हांगकांग को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। भारत की ओपनिंग जोड़ी पिछले मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। आइए जानते हैं हांगकांग के खिलाफ कैसी होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी-
यह खिलाड़ी होगा रोहित शर्मा का पॉर्टनर
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की गेंदबाजी तो शानदार थी, लेकिन बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर जरूर नजर आयी। टीम के ओपनिंग बैट्समैन तो सस्ते में निपटते नजर आए थे। केएल राहुल (KL RAHUL) पाकिस्तान के खिलाफ शून्य रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे दिखे थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आऊट हो गए थे।
भारत हांगकांग के खिलाफ बदले हुए ओपनिंग जोड़ी के साथ हमें नजर आ सकती हैं। हांगकांग के खिलाफ केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत (RISHABH PANT) दिखाई दे सकते हैं। ऋषभ कुछ मैचों में ओपनिंग करते हुए भी नजर आ चुके हैं। केएल राहुल का फॉर्म इस वक्त भारत के लिए परेशानी बन रहा हैं। जिम्बाब्वे दौरे के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में भी वह फ्लॉप हुए।
मैनेजमेंट इस वक्त उन्हें बैक किया जाए या नहीं इसी सोच में होगी, क्योंकि ऋषभ पंत और दीपक जैसे खिलाड़ी इस वक्त मौजूद हैं। ऋषभ पंत वेस्टइंडीज दौरे में शानदार नजर आ रहे थे, ऋषभ को ज्यादा समय तक बाहर भी नहीं रखा जा सकता हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और ऋषभ पंत भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
हांगकांग के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारत बनाम हांगकांग, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,