IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी की तारीफ में बांधे पुल, कहा ये देख कर मैं भी चौंक गया

By Akash Ranjan On July 8th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी की तारीफ में बांधे पुल, कहा ये देख कर मैं भी चौंक गया

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच साउथेम्प्टन के एजेस बाउल (Ages Bowl) में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 बनाये।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर खेले बिना ही 148 रन पर ऑल आउट हो गई। लिहाजा, भारतीय टीम ने 50 रन सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।

जीत के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

दरअसल, इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह पहली जीत है। हालाँकि, टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कोरोना (Rohit Sharma) पॉजिटिव पाए जाने के कारण टीम से बाहर हो गए थे लेकिन वह अपनी भूमिका में फिर से वापसी कर चुके हैं। रोहित शर्मा के टीम से जुड़ते ही भारत ने पहला टी-20 मुकाबला जीत लिया है। वहीं, इस शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि,

“हमने पहली ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हमने अच्छी बल्लेबाज़ी की और सभी बल्लेबाज़ों ने इंटेंट दिखाया। हमने पॉवरप्ले का भी बख़ूबी इस्तेमाल किया जो कि हम चाहते हैं।”

 

रोहित शर्मा ने हार्दिक की तारीफ में कहे ‘दो शब्द’

इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। बता दें कि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 33 रन देकर चार विकेट हासिल किये। ऐसे में, रोहित शर्मा ने हार्दिक (Hardik Pandya) की तारीफ करते हुए कहा कि,

“हार्दिक आज बेहतरीन थे और मैं उनकी गेंदबाज़ी से बहुत प्रभावित हुआ हूं। वह बहुत पहले से ऐसा करना चाहते थे। हां, हम फ़ील्डिंग में साधारण थे और हमें इसमें सुधार करना होगा।”

Tags: IND vs ENG, भारत और इंग्लैंड, रोहित शर्मा,