IND vs ENG: इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बाहर बैठे प्लेयर्स के बारे में कहा ‘मैं वापस जाऊंगा और कोच से…’

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 2nd T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जोस बटलर और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में इंग्लैंड की टीम महज़ 121 रनो पर ऑल आउट हो गई और भारत ने 49 रनो से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी 2 -0 से जीत ली है। वहीं, भारत की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।
जीत के बाद क्या बोले रोहित शर्मा ?

जीत के बाद क्या बोले रोहित शर्मा ?
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत की ये दूसरी जीत है। भारतीय टीम की ओर से इस मैच में जीत के हीरो रहे भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने चार ओवर के कोटे में महज 15 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किया। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। वहीं, भारत की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि,
“हमें पता है कि इंग्लैंड की टीम कितनी अच्छी है, सिर्फ़ इंग्लैंड में ही नहीं। जब आप जीतते हैं तो यह हमेशा अच्छा लगता है। यह टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। हम इसे आगे जारी रखने की कोशिश करेंगे और आगे क्या होगा उस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”
जडेजा की तारीफ में कही ये बात

जडेजा की तारीफ में कही ये बात
इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की बल्लेबाजी की तारीफ की। बता दें कि जडेजा ने इस मुकाबले में 29 गेंदों में नाबाद 46 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने पांच चौके भी लगाए। रोहित ने कहा,
Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, रोहित शर्मा,“ जडेजा ने यहां शतक बनाया था और वह वहां से आगे बढ़े। वह शांत था और अंत में खेल को अच्छी तरह से समाप्त कर दिया। हम पावरप्ले के महत्व को समझते हैं; चाहे रन बनाना हो या विकेट लेना हो। हम कल एक और मैच का इंतजार कर रहे हैं। हम बेंच पर बैठे लोगों को मौका देना चाहते थे, मैं वापस जाऊंगा और कोच से इस बारे में बात करूंगा। हमें बक्सों पर टिक करते रहना है और आगे बढ़ना है।”
