IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में भारत को लगे 2 बड़े झटके, विराट सहित 2 खिलाड़ी चोट के कारण हुए बाहर

विराट कोहलीः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया हैं।
भारतीय टीम के वनडे टीम में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN), प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं आज हर किसी की नजरें विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पर ही टिकी रहने वाली थी। लेकिन आज विराट कोहली चोटिल हो जाने के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हो चुके हैं।
विराट कोहली हुए चोटिल नहीं होंगे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में हिस्सा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) टी-20 सीरीज में विजय प्राप्त करने के बाद इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी इस वनडे मैच में एक्शन में दिखने वाले थे। लेकिन विराट प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। आज होने वाले मैच से पहले खबरें आ रही थी कि विराट चोटिल हो जाने के कारण शायद खेलते दिखाई ना दें। लेकिन बीसीसीआई (BCCI) के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी जारी ना होने के कारण फैंस उम्मीद कर रहे थे।
विराट खेलते दिखाई देंगे, लेकिन टॉस के वक्त रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) ने बताया कि विराट नहीं खेलेंगे। जिसके बाद बीसीसीआई ने टि्वटर पर आधिकारिक बयान दर्ज कर इस बात की घोषणा की हैं। बीसीसीआई ने विराट कोहली और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) के टीम से बाहर रहने का कारण स्पष्ट किया हैं, बीसीसीआई ने लिखा हैं-
🚨 UPDATE: Virat Kohli and Arshdeep Singh were not considered for selection for the first ODI against England.
Virat has a mild groin strain while Arshdeep has right abdominal strain. The BCCI Medical Team is monitoring them.#TeamIndia | #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 12, 2022
“विराट कोहली और अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए चयन के लिए नहीं माना गया था। विराट की कमर में हल्का खिंचाव है जबकि अर्शदीप के पेट में खिंचाव है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।”
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिध्द कृष्णा।
Tags: अर्शदीप सिंह, बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,