IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में क्या विराट कोहली बनेंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा ? सामने आ रही बड़ी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On July 13th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में क्या विराट कोहली बनेंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा ? सामने आ रही बड़ी जानकारी

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) चोटिल रहने के कारण बाहर हो गए थे।

विराट की जगह पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को प्लेइंग 11 में जगह मिली हैं। लेकिन फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विराट दूसरे मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे। आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

विराट कोहली दूसरे मैच में नहीं होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) टी-20 सीरीज में विजय प्राप्त करने के बाद इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। पहले वनडे मैच में भारत के शानदार खेल से इंग्लैंड की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।  विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी पहले वनडे मैच में एक्शन में दिखने वाले थे। लेकिन विराट कोहली चोटिल रहने के कारण प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने।

विराट की जगह पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की कमान संभाली गई। फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा हैं कि क्या विराट दूसरे मैच के लिए फिट रहेंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली के चोट में अब तक कोई सुधार होता नहीं दिख रहा हैं, विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में भी प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं। हम उम्मीद करेंगे कि विराट आखिरी वनडे तक ठीक हो जाएं, और उस मैच में एक्शन में दिखाई दें।

भारत दूसरे वनडे मैच में बरकरार रखेगी अपना फॉर्म

भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में शानदार खेल दिखाते हुे 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज प्राप्त की थी। भारतीय टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और मोहम्मद शमी (MO. SHAMI) ने पहले मैच में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पूरा फॉर्म बरकरार रखने की राह पर लही मैदान में उतरती दिखेगी। देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपना फॉर्म बरकरार रखेगी या फिर इंग्लैंड पलटवार करेगी।

दूसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिध्द कृष्णा।

 

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version