IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में लय में नहीं दिखे किंग कोहली, तोहफ़े में दे दिया अपना विकेट, देखें वीडियो

By Akash Ranjan On July 2nd, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में लय में नहीं दिखे किंग कोहली, तोहफ़े में दे दिया अपना विकेट, देखें वीडियो

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच 5वां टेस्ट मैच 1 जुलाई (शुक्रवार) यानी आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में शुरू हो चूका है। यह मैच पिछले साल हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला का समापन मैच है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज के आख़िरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी करते नज़र आ रहे है।

टॉस हार कर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीमइंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के दोनों ओपनर 18 ओवर में आउट हो गए। दोनों को इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने शिकार बनाया। लंच के बाद टीम की दिग्गज विराट कोहली (Virat kohli) ने भी निराश किया। जिस लय के लिए जाने जाते है उसकी आज भरपूर कमी दिखाई दी।

विराट कोहली एक बार फिर हुए फ्लॉप

चौथे नंबर पर आए विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर फ्लॉप रहे। फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वे 19 गेंदों में 2 चौके लगाकर 11 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यू पॉट्स (Matty Potts) ने उन्हें 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिकार बनाया। पॉट्स की खतरनाक इनस्विंगर पर विराट कंफ्यूज हो गए।

वे इस असमंजस में थे कि बॉल को छोड़ूं या खेलूं। विराट इससे पहले कि फैसला ले पाते, बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप टकराकर गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। कोहली की फॉर्म ने एक बार फिर निराश कर दिया। वे पवेलियन लौटते हुए खुद भी निराश दिखाई दिए।

बारिश ने मैच में डाला खलल

मैच में बारिश ने खलल डाला और इसकी वजह से लंच जल्दी कर दिया गया। लंच तक भारत ने 2 विकेट पर 53 रन बना लिए थे। लंच के बाद टीम इंडिया (Team India) की पारी और ज़्यादा लड़खड़ा गई। हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 53 गेंदों में 20 और विराट कोहली (Hanuma Vihari)19 गेंदों में 11 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। एंडरसन ने 13 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटका दिए हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने 9 ओवर में 25 रन दे कर 1 विकेट अपने नाम किये है। जबकि मैथ्यू पॉट्स (Matty Potts) ने 9 ओवर में 39 रन दे कर 1 विकेट चटकाने में क़ामयाब रहे है। फ़िलहाल आधी भारतीय टीम महज़ 105 रन पर आउट हो गई है। अब देखना होगा कि इसके बाद भारत किस तरह उबरती है।

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन:

1 शुभमन गिल, 2 चेतेश्वर पुजारा, 3 हनुमा विहारी, 4 विराट कोहली, 5 श्रेयस अय्यर, 6 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 7 रवींद्र जडेजा, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 मोहम्मद शमी, 10 मोहम्मद सिराज, 11 जसप्रीत बुमराह (कप्तान)

Tags: IND vs ENG, मैथ्यू पॉट्स, विराट कोहली,
Exit mobile version