IND vs ENG: विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के लिए तैयार कर लिया है अपना प्लान, परिवार इस तरह निभाएगा अहम भूमिका

इंग्लैंड और भारत (India vs England 3rd ODI) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच रविवार (17 जुलाई) को खेला जाने वाला है। बीते कुछ महीनों से खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए अभी तक ये सीरीज भी अच्छी नहीं रही है। क्रिकेट जगत में एक ग्रुप ऐसा है जो विराट के इस फॉर्म (Kohli’s Form) की आलोचना कर रहा है तो एक ग्रुप उनके समर्थन में भी खड़ा है। इस बीच विराट ने भी एक पोस्ट किया है।
किंग कोहली ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
विराट कोहली ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। विराट ने इस पोस्ट में अपनी फोटो शेयर की, जहां बैकग्राउंड में एक कहावत लिखी हुई है। इसके साथ कोहली ने कैप्शन में लिखा, पर्सपेक्टिव (Perspective)।
विराट के पीछे बैकग्राउंड में लिखा है – “What if I fall” Oh but my darling, What if you fly। ये एक कहावत है जिसका उद्देश्य किसी को प्रोत्साहित करना होता है।
Perspective pic.twitter.com/yrNZ9NVePf
— Virat Kohli (@imVkohli) July 16, 2022
विराट कोहली के पिछले पांच साल के आंकड़े
विराट कोहली के पिछले पांच साल के आंकड़े
साल 2018 – 14 मैचों में 1202 रन
साल 2019 – 26 मैचों में 1377 रन
साल 2020 – 9 मैचों में 431 रन
साल 2021 – 3 मैचों में 129 रन
साल 2022 * – 7 मैचों में 158 रन
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इन पांच सालों में 59 वनडे मैचों में कुल 3297 रन बनाए हैं। इनमें उन्होंने 11 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। विराट 3 बार ही इन पांच सालों में शून्य पर आउट हुए हैं।
एक महीने का रेस्ट लेंगे विराट कोहली
विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे की प्लेइंग 11 में होंगे। इस सीरीज के बाद होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से विराट कोहली पूरी तरह बाहर हैं, उन्होंने खुदने बीसीसीआई से आराम के लिए ब्रेक मांगा है। पिछले कई मैचों की तरह इस बार भी फैंस को उम्मीद होगी कि कोहली के बल्ले से रन आए, और वह एक बार उसी फॉर्म में लौट आए जिसकी वजह से उनका नाम किंग कोहली पड़ा। अगले एक महीने तक वो लंदन में पत्नी, बेटी और मां के साथ छुट्टियां बितायेंगे.
Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, विराट कोहली,