भारत बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट (IND vs ENG 5th) मैच खेल रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम दोनों ने इस मैच में अपनी पहली पारी खेल चुकी है। टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली पारी में ऑल आउट होकर 416 रन बनाये, जबकि इंग्लिश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऑलआउट होकर महज 284 रन ही बना सके। नतीज़तन भारत को पहली पारी से 132 रनो की बढ़त हासिल हो गई।
ऐसे में अब अगर भारत के इतिहास पर नजर डालें तो संभावना है कि भारत यह पांचवां टेस्ट मैच जीतने में क़ामयाब हो सकता है।
इस वजह से भारत जीतेगा 5वां टेस्ट मैच

टीम इंडिया (Team India) का एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में प्रदर्शन अब तक बेहद ही शानदार रहा है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भारत की पहली पारी के दौरान काफी अच्छा और दमदार प्रदर्शन दिखाया। चाहे बल्ले से हो या गेंद से दोनों में ही इंडियन पलयर्स एक टीम की तरह लय में नज़र आये। वहीं, शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टीम इंडिया (Team India) ने ऑलआउट होकर 416 रन स्कोर किए। टीम इंडिया का ये स्कोर देखते ही क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे और जिसके बाद अब उन्हें उम्मीद है कि भारत ही ये मैच जीतेगा।

दरअसल, साल 2015 के बाद से भारत ने जब भी पहली पारी में 400 से अधिक रन बनाये है तब तब भारत उस मैच को जीतने में कामयाब रहा है। यहाँ ग़ौर करने वाली बात है कि साल 2015 के बाद से ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि भारत ने पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाए हो और मुकाबला हारा गई हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने 2015 के बाद से अब तक कुल 18 मुकाबलों में 400 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें से 15 जीते और बाकी के 3 ड्रॉ हुए। ऐसे में फैंस के लिए ये उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि भारत यह मैच जीतेगा।
भारत की जीत का ये भी हा एक कारण

टीम इंडिया (Team India) के इस मैच की जीत का दूसरा प्रमाण यह है कि पहली पारी के बाद जब भी भारत के पास 100 या उससे अधिक की बढ़त होती है, तो जीत हमेशा जीत भारत की ही हुई है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया (Team India) ये मुकाबला जीत पाती है या नहीं। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है या फिर मैच ड्रॉ भी हो जाता है तो सीरीज भारत के नाम होगी।

