IND vs ENG: भारत को चौथे दिन करना होगा बस ये 3 रणनीति पर काम, फिर इंग्लैंड में इतिहास रचने से कोई नहीं रोक सकता

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी पांचवें टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी अब खत्म हो हो गया है। मैच का तीसरा दिन भी टीम इंडिया (Team India) के हित में ही रहा। जहां भारतीय टीम (IND vs ENG) ने पहली पारी के दौरान बल्ले से तहलका मचाया था, वहीं दूसरे दिन गेंद से भी इंग्लिश टीम (IND vs ENG) को खूब धोया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम बल्लेबाजों को अपने से आगे नहीं निकलने दिया।
हालांकि इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने तीसरे दिन शतकीय पारी खेली, लेकिन वो भी इंग्लैंड की टीम की लाज नहीं बचा पाई और टीम ने 284 रन पर घुटने टेक दिए। नतीज़तन पहली पारी से भारतीय टीम को 132 रन से बढ़त मिल गई। वहीं, भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में अबतक तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए है। अब अगर टीम इंडिया को मैच के चौथे दिन भी अपने पाले में रखना है तो उसे ये 3 अहम रणनीतियों के साथ मैदान में उतरना होगा।
पुजारा और पंत को चौथे दिन बल्ले से दिखाना होगा कमाल
टीम इंडिया (Team India) की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) लय में नज़र आ रहे है। जहां टीम के पहले सलामी बल्लेबाज महज 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे, वहीं पुजारा ने तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक टीम को अच्छी स्टार्ट देते हुए 50 रन बना कर खेल रहे है। उनके अलावा टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान शतकीय पारी खेलने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बना लिए हैं।
अब ऐसा प्रदर्शन दिखाने के बाद इन दोनों की जोड़ी को अपनी टीम को मैच जितवाने के लिए चौथे दिन के खेल में एक बड़ी पारी खेलनी होगी। जिससे ये मैच टीम इंडिया (Team India) के हाथों में आ जाए। इसके अलावा फैंस और टीम को ऋषभ पंत से एक और शतकीय पारी की उम्मीद होगी। क्योंकि पहली पारी के दौरान ऋषभ के शतक के बदौलत ही भारत 416 रन का स्कोर खड़ा कर पाया था।
कप्तान बुमराह को दूसरी पारी में भी बरपाना होगा कहर
फैंस को जितनी उम्मीद टीम के मध्यक्रम से है उतनी ही उम्मीद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से भी है। भारतीय टीम की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कोई नहीं भूल सकता। बुमराह ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। जस्सी ने इंग्लैंड के स्टार बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन ठोके थे। इसके अलावा बुमराह ने गेंद से भी कहर बरपाया था।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लिश टीम की सलामी जोड़ी को तितर-बितर करने के बाद ओली पॉप को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी के दौरान 16 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली थी। ऐसे में जस्सी को एक बार से अपनी यही फॉर्म दिखानी होगी और टीम इंडिया को जीत की तरफ धकेलना होगा।
भारत को खड़ा करना होगा 400 से ज्यादा का स्कोर
भारतीय टीम टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक इंग्लिश टीम से 257 रनों से आगे है। टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली के दौरान ऑलआउट होकर 416 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम ने सारी विकेट गंवा कर 284 रन का स्कोर खड़ा किया। नतीज़तन पहली पारी में भारतीय टीम ने 132 रन से बढ़त हासिल की।
वहीं, टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में अबतक 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना चुकी है। अब अगर भारतीय खिलाड़ियों को चौथे दिन ही ये मुकाबला अपने कब्जे में करना है तो उन्हें एक बार फिर 400 से ज्यादा का स्कोर बनाना पड़ेगा। अगर टीम ऐसा कर पाती है तो भारत को यह मैच और सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा।
Tags: IND vs ENG, भारत और इंग्लैंड,