इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) शनिवार यानी आज 9 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।
आज इस दूसरे मैच में टीम इंडिया में 4 बदलाव किये गए है। विराट कोहली (Virat Kohli), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), रविंदर जडेजा (Ravindra Jadeja) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। जबकि इनमे से कइयों ने टी20 मैचों में पिछले कुछ समय से अच्छा खेल नहीं दिखाया है। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेगे कि क्या ये दिग्गज सीनियर खिलाड़ी क्या सच में अपने नाम का फायदा उठा रहे है।
दूसरे T20I में 4 बदलावों के साथ उतरी है टीम इंडिया
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रनों की करारी शिकस्त दी थी। इस लिहाज से टीम इंडिया (Team India) फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं। पहले मैच में दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 33 रन बनाए थे, इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में दीपक ने शतक जड़ा था और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी हासिल किया था।
इसके साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) को भी दूसरे मैच से बहार का रास्ता दिखा दिया है। जबकि ईशान ही एकलौते भारतीय है जो मौजूदा वक़्त में दुनिया के टॉप टी20 फॉर्मेट बल्लेबाज़ों में पांचवें नंबर पर है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को भी बहार का रास्ता दिखा दिया है। अर्शदीप ने पिछले मैच में कमाल की गेंदबाज़ी की थी। अपने डेब्यू मैच में ही अर्शदीप ने मेडन ओवर डाला था।
क्या अपने बड़े नामो का फायदा उठा रहे है सीनियर खिलाड़ी?
विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ये टीम इंडिया के बड़े नामो में से एक है। इन्होने ने अपनी खेल से दुनिया भर में नाम कमाया है। इनमे से कई खिलाडी एक वक़्त पर दुनिया के टॉप खिलाड़ी रह चुके है। लेकिन इनके हालिया फॉर्म देखे तो इनकी जगह टीम में नहीं बनती। आईपीएल 2022 से इनका बल्ला और गेंद ख़ामोश है।
वही दीपक हूड्डा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह पिछले कुछ मैचों से शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। ऐसे में इन टैलेंटेड युवाओ को बहार करना इन सीनियर खिलाड़िओं के लिए ये सवाल उठता है। सवाल टीम इंडिया के भविष्य के लिए उठता है। अब वक़्त आ गया है टीम मैनजमेंट और कोच इस पर गहन मंथन करे और बड़े छोटे नाम से इतर हालिया फॉर्म को देख कर टीम का चयन करे।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
