IND vs ENG : टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा अपनी ही टीम के बने सबसे बड़े विलेन, कप्तान के रिपोर्ट कार्ड को देख कर आ जाएगी शर्म!

By Akash Ranjan On November 11th, 2022
रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में 10 नवंबर गुरुवार को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पूरी 10 विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था।

जिसको इंग्लिश टीम ने बहुत आसानी से 16 ओवर में हासिल कर लिया और भारत पर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं इस पूरे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का बल्ला लगभग शांत ही रहा है। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद अगर मिडिल आर्डर पारी ना नहीं संभाल पाता तो टीम की हार निश्चित नज़र आती है। ऐसे में आइये आज नज़र डालते है रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वर्ल्ड कप में टॉप प्रदर्शनों पर।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद खुद को रोक नहीं पाए रोहित शर्मा, मुँह छुपा कर फुट फुट कर रोने लगे, वायरल हुआ VIDEO

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के सिर्फ 19 रन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा क्रीज़ पर आये लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश किया। कप्तान से उम्मीद थी की पाक के खिलाफ वो बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन 7 गेंदो में 4 रन बनाकर रोहित (Rohit Sharma) पवेलियन की तरफ लौट गये। सिर्फ 10 रन पर टीम का साथ छोड़ने की वजह से टीम संकट में आ गयी थी।

बात करे वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले का जिसमें भारत का सामना साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अहम मुकाबला खेला जा रहा था। वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले को जीत कर भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती थी। कप्तान रोहित एक बार फिर से विफल रहे। रोहित (Rohit Sharma) ने सिर्फ 15 रन पर अपना विकेट गवां दिया।

बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 17 रन

अपने से रैंकिंग में बेहद ही नीचे की टीम बांग्लादेश के सामने भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 5 गेंद खेल कर अपना खाता खोला था और सिर्फ 2 रन बनाकर अपना विकेट एक दम से गिफ्ट में विरोधी टीम को थमा दिया। अगर कोहली और राहुल एक अच्छी साझेदारी नहीं करते तो टीम इंडिया की हार निश्चित ही नज़र आ रही थी जिसका कारण रोहित शर्मा ही होते।

भारतीय टीम के अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबला ज़िम्बाब्वे के खिलाफ था। उम्मीद थी की उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली लेकिन सिर्फ 15 रन पर ही उन्होंने अपना विकेट गवां दिया। ठीक पिछले मैच की ही तरह अगर राहुल और सूर्यकुमार एक अच्छी साझेदारी नहीं करते वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खराब प्रदर्शन के चलते टीम को हार का सामना भी करना पड़ सकता था।

Tags: टी20 वर्ल्डकप 2022, भारत और इंग्लैंड, रोहित शर्मा,
Exit mobile version