IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद खुद को रोक नहीं पाए रोहित शर्मा, मुँह छुपा कर फुट फुट कर रोने लगे, वायरल हुआ VIDEO

By Akash Ranjan On November 10th, 2022
रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में 10 नवंबर गुरुवार को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पूरी 10 विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था।

जिसको इंग्लिश टीम ने बहुत आसानी से 16 ओवर में हासिल कर लिया और भारत पर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वापसी डग आउट में रोते हुए नज़र आए। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: “हम पहले से ही घबराए थे…”- इंग्लैंड से लोहा लेने से पहले ही रोहित शर्मा की सेना का हो गया था बुरा हाल, कह डाली यह बड़ी बात

मैच हारने के बाद फुट फुट कर रोने लगे रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंग्लैंड के खिलाफ पूरे 10 विकेट से मैच गंवाने के बाद डग आउट में इमोशनल होते हुए नज़र आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में रोहित सर नीचे कर स्टैंड्स में बैठे हुए नज़र आए। उनके चेहरे से साफ नज़र आ रहा था कि वह इस हार से कितने ज़्यादा निराश हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।

वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं अगर सेमीफाइनल में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बल्लेबाज़ी की बात करें तो, एक बार फिर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको काफी ज़्यादा निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंदों में महज़ 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान सिर्फ 96.43 का था। जोकि काफ ज़्यादा निराशाजनक है।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/__Aakib__/status/1590663638553329666?s=20&t=Xuqvbbb0VSVlE2AJVrvzEQ

Tags: टी20 वर्ल्डकप 2022, भारत और इंग्लैंड, रोहित शर्मा,
Exit mobile version