IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला कब, कहां और कैसे देख पाएंगे जानें इसकी पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On July 7th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला कब, कहां और कैसे देख पाएंगे जानें इसकी पूरी जानकारी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 7 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10ः30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात यह हैं कि इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) की कप्तानी छोड़ने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज में जोस बटलर (JOSS BUTTLER) इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों ही कप्तानों के बीच करारी जंग देखने मिलेगी। सीरीज का पहला टी-20 मैच आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे इसकी जानकारी आपको बताते हैं-

सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच होगी करारी जंग

IND vs ENG 1st T20 highlights: England wins by 8 wickets, takes 1-0 lead | Business Standard News

भारत और इंग्लैंड ने हाल ही में एक-दूसरे के साथ टेस्ट मैच खेला था जिसमें भारत को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस टेस्ट मैच के बाद अब दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे और टी-20 खेलनी वाली हैं। टी-20 सीरीज का पहला मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीरीज से आगामी टी-20 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 तलाश करना चाहेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी पिछली टी-20 सीरीज में भारत ने 3-2 से अपने ही घर पर इस सीरीज को नाम किया था। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) और जोस बटलर (JOSS BUTTLER) की टीमों के बीच करारी जंग देखने मिलेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पहले टी-20 मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे। ये खिलाड़ी दूसरे मैच से टीम का हिस्सा बनते नजर आएंगे।

भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड

IND vs ENG 3rd T20I Preview: India Face Problem Of Plenty As England Look To Shine Outside Comfort Zone | Cricket News

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम टी-20 में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं। दोनों ही टीमों के बीच टी-20 मुकाबलों का रिकॉर्ड 10-9 का है। भारत ने 10 मुकाबले वहीं इंग्लैंड ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं। आखिरी बार इन दोनों टीमों की मुलाकात 2021 में हुई थी जब भारत ने घर में पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीती थी।

कब और कहां होगा भारत और इंग्लैंड का मैच

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 7 जुलाई 2022 को साऊथैम्पटन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय रात 10ः00 बजे से खेला जाएगा।

यहां देख पाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का सीधा प्रसारण

सोनी स्पोर्ट्स चैनल भारतीय समय रात 10:30 बजे से सभी इंग्लैंड बनाम भारत के पहले टी 20 का सीधा प्रसारण करेगी। इंग्लैंड बनाम भारत के पहले टी20 को भारत में Sony SIX, Sony SIX HD, Sony TEN 3, Sony TEN 3 HD, Sony TEN 4 और Sony TEN 4 HD चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।

इंग्लैंड बनाम भारत के मैच की ऑनलाउन लाइव स्ट्रीमिंग

सभी दर्शक एंड्रॉइड और ऐप्पल डिवाइस पर सोनी लिव ऐप (SONY LIV APP) पर इंग्लैंड बनाम भारत के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,