IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव का आया तूफ़ान इंग्लैंड के गेंदबाज़ो को चुन चुन कर धोया, ऐसे बने 5वें भारतीय, देखें वीडियो

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में बेजोड़ बैटिंग करते हुए शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड विली (David Willey) को चौका उड़ाते हुए भारत के लिए टी-20 में पहला शतक पूरा किया। ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge Cricket Ground) के मैदान पर उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 48 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्के लगाए।
भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (10 जुलाई) को खेला गया। इस आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन पर ऑल आउट हुई। लेकिन इस मैच में हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज 2 -1 से जीत ली है।
ऐसे बनाया सूर्यकुमार यादव ने शतक
ऐसे बनाया सूर्यकुमार यादव ने शतक
इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के खेले गए इस आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने इस मैच में 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही सूर्या यही नहीं रुके। उन्होंने इस मैच में दमदार शतक भी जमाया। उन्होंने 48 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 55 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और 6 छक्के की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली ने उनका विकेट लिया।
Suryakumar Yadav 100 Moment!! The 5th Indian Batsman to Score 100 in T20Is for India ! What an outstanding inning this is, deserved to get that 100! 💙♥️ @surya_14kumar Exceptional Talent! 💯 #TeamIndia #suryakumaryadav 🔥 pic.twitter.com/XYf94A930P
— Bunny (@Bunny_1531) July 10, 2022
सूर्यकुमार यादव बने पांचवें भारतीय
ऐसे बनाया सूर्यकुमार यादव ने शतक
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले बने 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बने। सूर्यकुमार यादव ने 48 गेंदों पर अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और 12 चौके और पांच छक्के लगाए। सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (चार शतक), केएल राहुल (दो शतक), सुरेश रैना (एक शतक) और दीपक हुड्डा (एक शतक) सेंचुरी लगा चुके हैं।
https://twitter.com/durgesh_mertiya/status/1546179394711932928?s=20&t=kD35goSv0U0KIXuJpNwlcQ
Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव,