IND vs ENG: श्रेयस अय्यर के करियर पर अब लटकी तलवार, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया से विदाई तय

By Akash Ranjan On July 5th, 2022

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम इंडिया (Team India) में बीते कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही पारियों में वो फ्लॉप रहे। यहाँ तक की अभ्यास मैच में भी कोई जलवा नहीं दिखा। अब इस बेहद ही ख़राब प्रदर्शन से शायद कोच और टीम मैनेजमेंट की आँख खुले और इन पर बेवज़ह भरोसा करना छोड़ें। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस समय पांचवां टेस्ट मैच (IND vs ENG 5th) चल रहा है। पहले दिन का खेल काफी रोमांचक रहा।

टीम इंडिया ने 100 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मोर्चा संभाला और सेंचुरी जड़ी। खैर एक खिलाड़ी है जिसके ऊपर तलवार लटक गई है। हम बात कर रहे हैं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की। अय्यर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें आगे मौका भी नहीं मिल पाएगा।

दोनों पारी में फ्लॉप रहे श्रेयस अय्यर

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को मौका दिया। एक तरह से कहा जाए तो ये बहुत बड़ा दांव था। बेंच पर बैठे केएस भरत (Srikar Bharat) ने प्रेक्टिस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया की पहली पारी में अय्यर फेल हो गए। अय्यर 15 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम मुसीबत में थी और लगा था कि अय्यर टीम की कमान संभालेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अय्यर की खराब फॉर्म तीनों फॉर्मेट में जारी है। अब तो शायद अगली बार से उनका टेस्ट टीम में चयन नहीं हो पाएंगे। ऐसा हुआ तो फिर अय्यर के पास टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। आने वाले मैचों के लिए अगर अय्यर को टीम में शामिल किया जाता है तो ये उनकी किस्मत होगी। बेंच पर बैठे कई खिलाड़ी अय्यर की जगह लेने के लिए तैयार है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अय्यर हुए थे फ्लॉप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) फ्लॉप रहे थे। सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं थे और उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस मौके को वो भुना नहीं पाए और सीरीज में सिर्फ 94 रन ही बना पाए।

आईपीएल (IPL) 2022 में भी उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा था। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस समय अय्यर को प्रदर्शन तीनों फॉर्मेट में कुछ खास नहीं चल रहा है। ऐसे में उनकी जगह कुछ और खिलाड़ी भी टीम के अंदर आ सकते हैं। आने वाले कुछ मुकाबलों में अगर अय्यर फ्लॉप रहे तो फिर उनका करियर खत्म हो जाएगा।

Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version