IND vs ENG: विराट कोहली की 71वें सेंचुरी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा अब खत्म हुए विराट के बुरे दिन

By Akash Ranjan On June 28th, 2022

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दो साल से अधिक समय में शतक नहीं बनाया है और इंग्लैंड में अब पांचवे टेस्ट (IND vs ENG 5th Test) मैच में उनके पास इसे तोड़ने का मौका है। बीते साल टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी से इस्तीफा देने का बाद क़यास लगाए जा रहे थे कि वो बिना किसी प्रेशर के खेलेंगे और शतक के सूखे को खत्म करेंगे। लेकिन, कोहली आलोचकों जवाब देने में नाकाम रहे।

अब टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट और 3-3 वनडे टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसमें फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं औब वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भी उनके 71वें सेंचुरी की भविष्यवाणी कर दी है।

विराट कोहली की 71वें सेंचुरी को लेकर सहवाग ने की भविष्यवाणी

विराट कोहली ने (Virat Kohli) अपने करियर की आखिरी सेंचुरी नवंबर जड़ी थी। इसके बाद वो कई बार 50 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहे लेकिन, शतक नहीं लगा सके। अब भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज और एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने उनके 71वें शतक पर भविष्यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि कोहली एजबेस्टन में होने वाले टेस्ट मैच में शतक जड़ेंगे। सोनी के प्री मैच शो एक्सट्रा इनिंग में सहवाग (Virender Sehwag) ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि,

“क्या आपको याद है कोहली ने आखिरी बार कब शतक लगाया था? यहां तक मुझे भी याद नहीं है। वह एजबेस्टन टेस्ट में निश्चित तौर पर बड़ा स्कोर करना चाहेंगे जो सीरीज डिसाइडर है।”

विराट को बुरे दिन खत्म हो गए हैं- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इस सिलसिले में आगे बात करते हुए कहा कि,

“ मुझे लगता है कि उसके (विराट कोहली) बुरे दिन खत्म हो गए हैं। अब लगता है बेहतर दिन आएंगे और वह पहले ही शुरू हो चुके हैं। उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया है। (वॉर्म-अप मुकाबले की दूसरी पारी में किंग कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं पहली पारी में 33 रन बनाकर आउट हो गए थे)”

एजबेस्टन टेस्ट से पहले भारतीय टीम पर मंडराया खतरा

हालांकि पहला टेस्ट इंग्लैड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेला जाने वाला है लेकिन, उससे पहले टीम इंडिया (Team India) पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार जारी है। अगर वह इस रिपोर्ट में भी पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इस टेस्ट मैच से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

रोहित के बाहर होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी कौन संभालेगा ये सबसे बड़ा सवाल है, फिलहाल इसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम सामना आ रहा है क्योंकि केएल राहुल (KL Rahul) भी इंजरी के चलते इस दौरे पर नहीं हैं और इलाज के लिए जर्मनी रवाना हो चुके हैं।

Tags: IND vs ENG, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग,
Exit mobile version