भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval) लंदन में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही। भारत के गेंदबाज़ो ने पहली गेंद से ही हाल बोल दिया।
जिससे इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 25.2 ओवर में महज़ 110 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज़ की।
रोहित शर्मा के शॉट ने छोटी बच्ची को किया घायल

दरअसल ये पूरा मामला 5वें ओवर की तीसरी गेंद का है जब स्ट्राइक पर कप्तान हिटमैन बल्ला घुमाने की ताक में थे और गेंद डेविड विली के हाथ में थी। हमेशा से ही ये देखा गया है कि शॉर्ट पिच गेंद रोहित के लिए फुटबॉल जैसे रही है। जैसे ही वो छोटी गेंद देखते हैं बल्ला घुमाने से नहीं चूकते। ऐसा ही उन्होंने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर किया। छोटी गेंद आती देख उन्होंने फ्रंट फुट से रो-हिट मार्का पुल लगाया गया और गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग सीमा रेखा के पार गिली।

हिटमैन (Rohit Sharma) का ये शॉट स्कोर में तो जुड़ गया। लेकिन, स्टेडियम में मौजूद छोटी सी बच्ची को घायल कर गया। जैसे ही ये नजारा इंग्लैंड टीम की मेडिकल टीम ने देखा वैसे ही उसे ट्रॉटमेंट देने के लिए वहां पहुंच गए। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Trade Mark Pull Shot ! 💙#ENGvIND #RohitSharma @ImRo45 pic.twitter.com/CSlPVx53JR
— Tanay Vasu ❁ (@tanayvasu) July 12, 2022
रोहित शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 58 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाये। रोहित के बल्ले से 5 छक्के और 6 चौके निकले। दूसरी तरफ़ गब्बर ने भी पूरा साथ दिया और 54 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाये। इस दौरान गब्बर के बल्ले से 4 चौके निकले। इसी तरह भारत ने 18.4 ओवर में ही 114 रन बना के मैच जीत लिया है। और 3 मैचों की इस सीरीज को 1 -0 से बढ़त हासिल कर ली है।

