IND vs ENG: LIVE मैच में रोहित शर्मा ने खोया आपा, शमी-भुवी की ख़राब फील्डिंग पर बुरी तरह भड़के, वायरल हुआ VIDEO

By Akash Ranjan On November 11th, 2022
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में 10 नवंबर गुरुवार को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पूरी 10 विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था।

जिसको इंग्लिश टीम ने बहुत आसानी से 16 ओवर में हासिल कर लिया और भारत पर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं इस दौरान भारतीय खिलाड़ियो ने भी खराब फिल्डिंग की। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खिलाड़ियो पर चिल्लाते और बौखलाते हुए दिखाई दिए। वहीं इस मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद खुद को रोक नहीं पाए रोहित शर्मा, मुँह छुपा कर फुट फुट कर रोने लगे, वायरल हुआ VIDEO

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा

दरअसल, इग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 9वे ओवर की दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने विकेट के पीछे से एक शॉट खेला। गेंद का पीछा करते हुए शमी उसके पीछे भागे तभी गेंद उनके हाथ में आ जाती हैं। लेकिन उस दौरान वो गेंद को सीधे विकेटकीपर के हाथो में न देकर भुवनेश्वर कुमार के हाथो में दे देते हैं। लेकिन गेंद भुवी से दूर गिर जाती हैं।

जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर बहुत तेजी से चिल्लाते हैं। उनके चेहरे पर हार बौखलाहट साफ-साफ देखी जा रही हैं। जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा हैं।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1590653039165476864?s=20&t=TqslVnKELyB_74DTrSU_8A

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्डकप (T20 WORLD CUP) का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एडिलेड (Adelaide) के मैदान में खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिली। जिसमे पाकिस्तान ने बाज़ी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबकि दूसरी टीम के लिए आज भारत इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच भिड़ंत देखने को मिली।

वही इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 170 रन बना कर इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड की इस जीत से अब इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी और आखिरी टीम बन गई है। अब 13 तारीख को फाइनल की जंग में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।

Tags: टी20 वर्ल्डकप 2022, भारत और इंग्लैंड, रोहित शर्मा,