IND vs ENG: पुराने रंग में ढल रहे थे कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड को नहीं आया रास ऐसे जाल बिछा के किया काम तमाम

By Akash Ranjan On July 8th, 2022
IND vs ENG: पुराने रंग में ढल रहे थे कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड को नहीं आया रास ऐसे जाल बिछा के किया काम तमाम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 24 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानि 7 जुलाई से हो चूका है। दोनों टीमें के बीच पहला मुकाबला साऊथैम्प्टन के रोस बॉल स्टेडियम (rose Bowl Cricket Ground) में खेला गया।

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और अपने इस निर्णय पर खरा उतरते हुए रोहित ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई।

रोहित शर्मा पहले T20 में हुए मोईन का शिकार

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हालिया फॉर्म पर सवालिया निशान खड़ा हुआ है, आईपीएल 2022 में उनका बल्ला बेहद शांत रहा था। इस सीजन वे एक भी बार 50 रनों का निजी स्कोर प्राप्त करने में कामयाब नहीं हुए थे। ऐसे में सभी की नजरें बतौर कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा पर टिकी हुई थी। पहले टी20 में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने का जिम्मा उठाया था।

पुराने रंग में नज़र आये कप्तान रोहित शर्मा

पहले ही ओवर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आक्रमक रवैया अपनाया हुआ था। तेज गेंदबाज सैम करन (Sam Curran) और रीस टॉप्ली (Reece Topley) को रोहित ने रिमांड में लेते हुए चौंको की बौछार कर दी थी। लेकिन पारी के तीसरे ही ओवर में जोस बटलर (Jos Buttler) ने स्पिन गेंदबाज मोइन अली (Moeen Ali) का रुख किया और उनका ये पैंतरा सही साबित हुआ।

क्योंकि स्पिन के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कमजोर साबित हुए, वे इस ओवर की 5वीं गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। पवेलियन लौटने से पहले रोहित 14 गेंदों में 24 रन बना चुके थे। जिसमें 5 चौके शामिल थे।

https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1545095228515790851?s=20&t=WUra94ANg4e29UDcwqNvzA

Tags: IND vs ENG, मोइन अली, रोहित शर्मा,
Exit mobile version