IND vs ENG: रोहित शर्मा ने 100 रनों से शर्मनाक हार का जिम्मेदार इन 3 खिलाड़ियों को ठहराया, सीरीज के आखिरी मैच को लेकर कही यह बात

By Twinkle Chaturvedi On July 15th, 2022
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने 100 रनों से शर्मनाक हार का जिम्मेदार इन 3 खिलाड़ियों को ठहराया, सीरीज के आखिरी मैच को लेकर कही यह बात

रोहित शर्माः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा था। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। भारतीय टीम रन चेज में विकेट खोती नजर आई। भारत 10 विकेट खोकर 146 रन बना पाई। भारत 100 रनों से यह मुकाबला हार चुकी हैं।

हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की- रोहित शर्मा

भारत ने सीरीज के पिछले मुकाबले में 10 विकेट से जीत प्राप्त की थी। भारतीय टीम जीत के फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाई। टीम आज 100 रनों से यह मुकाबला हार गयी। भारत की बल्लेबाजी क्रम आज पूरी तरह से फ्लॉप रही इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“हमने शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने बीच में मोईन और विली के साथ साझेदारी की। किसी भी तरह से लक्ष्य का पीछा नहीं किया जा सकता था लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। कैच लेना है, कुछ ऐसा जो हम बहुत बात कर रहे हैं। कुल मिलाकर हमने अच्छी गेंदबाजी की। मुझे चौंका दिया (पिच)। मुझे लगा कि पिच बेहतर और बेहतर होगी।”

आज भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ाती हुई नजर आयी। जिस बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 10 विकेट से मैच जीता था। उसी बल्लेबाजी ने आज 100 रनों से मैच हरवा दिया। कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर टिक नहीं पाया। 100 रनों की यह हार बहुत निराश करने वाली हार हैं।

किसी एक बल्लेबाज को क्रिज पर रहना होगा- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए टीम की मानसिकता और प्लान को लेकर बात की। सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी हैं, देखना होगा कि आखिरी मुकाबला कौन सी टीम अपने नाम करेगी। रोहित ने सीरीज के आखिरी मैच को लेकर भी अपने विचार रखें।

” उस तरह की टीम के खिलाफ खेलते हुए आपको अपने पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और ऑलराउंडर लाने की जरूरत है। एक लंबी पूंछ छोड़ देता है। इसलिए शीर्ष क्रम के रूप में सुनिश्चित करना होगा कि कोई एक खिलाड़ी लंबे समय तक बल्लेबाजी करे। एक रोमांचक होने जा रहा है (मैनचेस्टर में)। देखना होगा कि हमें और बेहतर करने के लिए क्या करना है। वहां के हालातों को देखना होगा और हम वहां पहुंचेंगे, परिस्थितियों को देखेंगे और अनुकूलन करेंगे।”

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version