IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव

इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड (IND vs ENG) के दौरे पर है। जहां टीम को 1 टेस्ट, 3 टी20, और इतने ही वनडे मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया (Team India) को बहुत बड़ा झटका लग गया है। क्योंकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित (Rohit Sharma Corona Positive) पाए गए हैं।
गौरतलब है कि, हम सभी ने अभ्यास मुकाबले में लीसेस्टरशायर (Leicestershire) के खिलाफ रोहित (Rohit Sharma) को पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए देखा था। लेकिन वह दूसरी पारी में किसी को नजर नहीं आए। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए ये साफ कर दिया है कि रोहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कप्तान रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तबीयत खराब चल रही थी और ऐसे में वे अभ्यास मैच के दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। वहीं, शनिवार यानी 25 जून को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं, रोहित शर्मा की देख रेख अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही है। पहली बार विदेश में भारतीय टीम की कमान संभालने गए रोहित शर्मा को अब आईसोलेशन में रखा गया है। खुद बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि,
“ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। उनकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।”
UPDATE – #TeamIndia Captain Mr Rohit Sharma has tested positive for COVID-19 following a Rapid Antigen Test (RAT) conducted on Saturday. He is currently in isolation at the team hotel and is under the care of the BCCI Medical Team.
— BCCI (@BCCI) June 25, 2022
इंग्लैंड की सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे थे रोहित शर्मा

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रोहित शर्मा का कोरोना पॉजिटिव आना कहीं ना कहीं उनकी लापरवाही का नतीजा है। असल में रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम 17 जून को ही इंग्लैंड पहुंच गई थी। उसके बाद से वहां खिलाड़ियों ने ब्रिटेन की सड़कों पर काफी इंज्वॉय किया, फैंस के साथ तस्वीरें खिंचाईं और सबसे अहम बात ये रही कि इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली (Virat Kohli) आदि किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था।
ऐसे में बीसीसीआई ने भी इसपर सख्त कदम उठाने की बात कही थी, लेकिन अब हिटमैन का इस तरह से कोरोना संक्रमित होना, भारत के लिए बड़ा झटका है। बताते चलें, हाल ही में रिपोर्ट्स के जरिए खबर सामने आई थी कि मालद्वीप से लौटने के बाद विराट कोहली कोरोना पॉजिटिव थे। हालांकि बीसीसीआई ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
Tags: IND vs ENG, कोरोना पॉजिटिव, रोहित शर्मा,