IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली की जगह इस खिलाड़ी को देंगे मौका

By Twinkle Chaturvedi On July 7th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली की जगह इस खिलाड़ी को देंगे मौका

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 7 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10ः30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात यह हैं कि इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER)  पहले टी-20 में खेलते दिखाई नहीं देंगे। इसलिए पहले टी-20 में मैनेजमेंट कई खिलाड़ियों पर दांव लगाती नज़र आएगी। आइए जानते हैं कि पहले टी-20 में भारत किस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी-

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में इनको देंगे मौका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिससे उनके टी-20 में खेलने पर भी संशय बन गया था। लेकिन अब भारतीय फैंस को घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं। रोहित शर्मा वनडे और टी-20 सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। सीरीज के पहले टी-20 मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को आराम दिया गया हैं।

ये खिलाड़ी दूसरे टी-20 में टीम के साथ जुड़ते नज़र आएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ही ओपनिंग करते हुए नज़र आएंगे। रोहित एक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में कितने महान हम सब जानते हैं। वहीं ईशान ने अपनी काबिलियत का लोहा दिखाना शुरू कर दिया हैं।

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) आयरलैंड के खिलाफ मैच में शानदार दिखे थे, उन्हें इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK)  मिडिल ऑर्डर और टीम को फिनिशिंग देने का काम करते नजर आएंगे।

रोहित शर्मा इन गेंदबाजों पर दिखाएंगे भरोसा

इंग्लैंड की टीम को धराशायी करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा सबसे बेस्ट बॉलिंग अटैक से साथ उतरने के लिए तैयार हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR), हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), उमरान मलिक (UMRAN MALIK) तेज गेंदबाज के रूप में नजर आएंगे। तीनों की गेंदबाजों ने पिछले टी-20 मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया हैं।

हर्षल पटेल ने तो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 से पहले अभ्यास मैच मे गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार काम किया हैं।  वहीं युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को रोहित एक मात्र स्पिनर के रूप में टीम में जगह देंगे। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इन गेंदबाजों के साथ ही भारतीय टीम पहले टी-20 मैच में नजर आएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

Tags: उमरान मलिक, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version