IND vs ENG: ऋषभ पंत ने एजबेस्टन में मचाई तबाही! शतक के साथ इस तरह तोड़ा सचिन तेंदुलकर का अनोखा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

By Akash Ranjan On July 2nd, 2022
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने एजबेस्टन में मचाई तबाही! शतक के साथ इस तरह तोड़ा सचिन तेंदुलकर का अनोखा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक बार खुद को साबित कर दिखाया है। लगातार अपनी फॉर्म के कारण आलोचना झेलने वाले पंत ने साबित कर दिया है कि वो टीम इंडिया (Team India) के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। दरअसल बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपना शतक पूरा करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार शतक

जब कोई न चला, तब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रवींद्र जडेजा का बल्ला चला। इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में जब टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज 100 रन भी नहीं बना सके, तब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने ऐसा गदर मचाया कि इंग्लिश गेंदबाज दंग रह गए। बेखौफ, बेधड़क, बेबाक अंदाज में पंत ने तबाही मचा दी।

पंत का साथ दिया धाकड़ ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने। आईपीएल 2022 के ख़राब प्रदर्शन के बाद और चोट से उभरने के बाद रवींद्र जडेजा ने ज़बरदस्त तरीक़े से फॉर्म में वापसी की है। जब टीम को सबसे ज़्यादा उनसे उम्मीद थी तभी रवींद्र जडेजा ने अपना जलवा दिखाया।

31 मैचों में 2000 हजार टेस्ट रन

वहीं टेस्ट क्रिकेट में पंत ने सिर्फ 31 टेस्ट मैचों में अपने 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। साथ ही उन्होंने 24 साल 271 दिन में इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे कर सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वहीं इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने 100 छक्के महज 25 साल में पूरे किए जबकि उनके बाद सुरेश रैना ने भी 25 साल 77 दिन में ये कारनामा अपने नाम किया। वहीं उन्होंने 24 वनडे मुकाबलों में 24 और 48 टी20 मुकाबलों में 31 छक्के अपने नाम किए। साथ ही बता दें कि वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले 14वें भारतीय बन गए।

Tags: IND vs ENG, ऋषभ पंत,
Exit mobile version