भारत और इंग्लैंड ( IND vs ENG 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval) लंदन में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने हैं। वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही।
पहले दस ओवर में इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए हैं। इस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक हाथ से कैच लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऋषभ पंत ने यह कैच बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का पकड़ा था।
ऋषभ पंत ने एक हाथ से लिया स्टोक्स का कैच
इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लिश टीम को तीसरा झटका बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के रूप में लगा जो इस मैच में बिना खाता पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी की गेंद को स्टोक्स पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले को लगकर सीधा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में चली गई। पंत ने वो कैच एक हाथ से ही लपक लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
And he need 450 runs as target🥱 Virat kohli's ben stokes 😏#ENGvIND https://t.co/krNPwL3gkn
— Dhruva #AAS (@Dhruva75) July 12, 2022
जसप्रीत बुमराह ने पहल ही ओवर में झटके 2 विकेट
जेसन रॉय टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से ही फ्लॉप साबित हुए हैं। अब वनडे में भी उनको जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया। रॉय का विकेट लेने के लिए बुमराह ने पहले उन्हें बाहर जाती हुए गेंदे डालकर सेट किया।
इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने रॉय को इनस्विंग गेंद डाली। जिसपर ड्राइव करने के चक्कर में बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद विकेटों में चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शानदार लय में चल रहे जो रूट को भी पहली गेंद पर ही कैच आउट करवा दिया।
