IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में इन 11 खिलाड़ियो को मौका देंगे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा

By Shadab Ahmad On May 27th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में इन 11 खिलाड़ियो को मौका देंगे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एक जुलाई को होगा। पिछले वर्ष भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) ने 4 मैच खेले थे लेकिन बीच में कोरोना की थर्ड वेब के चलते सीरीज स्थगित कर दी गई थी। अब एक बार फिर से सीरीज का आखिरी मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसमें भारतीय टीम को जीतकर वापस आने की पूरी उम्मीद है। बता दें अब तक हुए 4 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है।

आज हम इस लेख में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर चर्चा करेंगें। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को मिल सकता है टीम में स्थान …

IND vs ENG के आखिरी टेस्ट में कोहली व चेतेश्वर पुजारा हो सकते हैं मैच विनर

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) के आखिरी मैच में चेतेश्वर पुजारा की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी पिछली सीरीजों से अपने खराब परफॉरमेंस के कारण टीम से बाहर चल रहा था लेकिन काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा (CHETESWAR PUJARA) ने शानदार बल्लेबाजी कर एक बार फिर से टीम में अपना स्थान बनाया है।

काउंटी में अब तक चेतेश्वर पुजारा ने 700 रन बनाए हैं और पिछले दो माह से इंग्लैंड में क्रिकेट खेल रहे हैं। इसका लाभ भारतीय टीम (INDIAN TEAM)को मिलना तय माना जा रहा है। दूसरी ओर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) तेज पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। यह तेज गेंदबाजों के विरुद्ध अक्रामक भी होते हैं। यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह व आर अश्विन पर होगा गेंदबाजी का दारोमदार

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के मैच में तेज पिचों पर गेंदबाजी काफी अहम होगी। इसमें भारतीय टीम 5 स्थाई गेंदबाजों को लेकर उतरने की संभावना है। जसप्रीत बुमराह  (JASPRIT BUMRAH) के साथ तेज गेंदबाज मो. शमी, मो. सिराज व उमेश यादव (UMESH YADAV) को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिलना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) का प्रयोग भी उमेश यादव के स्थान पर किया जा सकता है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण होगी। यह मैच के रुख बदलने में कामयाब हो सकते हैं।

रवींद्र जडेजा को बल्ले के साथ गेंद से करना होगा बेहतर प्रदर्शन

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के मैच में भारतीय टीम को जीतने के लिए आलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इनको बल्लेबाजी के अलावा गेंद से शानदार प्रदर्शन करना होगा। पिछले 4 मैचों में उनका प्रदर्शन कोई विशेष नहीं रहा था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसा माना जा रहा कि इस सीरीज के आखिरी मैच में उनका प्रदर्शन शानदार होगा। इसके अलावा आर अश्विन (R ASHWIN) भी बल्ले से अपनी भूमिका तय कर सकते हैं।

यहां देखें IND vs ENG के मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:  

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान),  विराट कोहली,   चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव/शार्दुल ठाकुर

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,